एमवे इंडिया ने देहरादून में फैशन शो किया आयोजित
देहरादून । देश की प्रतिष्ठित एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने आज देहरादून में ‘एटीट्यूड फैशन फिएस्टा’ फैशन शो का आयोजन किया। इस समारोह में विभिन्न प्रतिभाओं को शामिल किया गया। एमवे डायरेक्ट सेलर्स ने मॉडल और कोरियोग्राफर पुरवही पाहवा द्वारा कोरियोग्राफ्ड सिक्वेंस पर स्टाइल के साथ रैम्प वॉक किया। फैशन शो में इसके थीम-आधारित राउंड्स-एथनिक सोलो राउंड, वेस्टर्न राउंड, और कपल राउंड के जरिये यौवन और जीवंतता को प्रदर्शित किया गया। महिला प्रतिभागियों ने आकर्षक एटीट्यूड कलर के साथ अपनी उपस्थिति दर्शायी, जबकि पुरुष प्रतिभागियों ने आकर्षक स्टाइल के साथ वॉक किया जिसे काफी पसंद किया गया। अपने…
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला
रुद्रपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत रुद्रपुर में चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्घ्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल सौदे पर बैठी रही। क्योंकि उसे मलाई नहीं मिल रही थी। कहा, मलाई कैसे निकाले, किसकी मदद से निकाले, इसी सोच में दस साल निकाल दिए। पीएम मोदी ने चुनावी रैली को गढ़वाली-कुंमाऊनी भाषा में संबोधन से शुरू किया। मोदी ने कहा, उत्तराखंड के भाई बहनों तैं मेरू सादर नमस्कार। देवभूमि के करोड़ांे लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ छ पीएम ने कहा, 2019 के चुनाव में हम लोग विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़…
नरेश बंसल ने भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का संभाला पदभार
देहरादून । उत्तराखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने नरेश बंसल ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में विधिवत रूप से प्रदेश कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। बंसल चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नरेश बंसल ने हाईकमान का आभार जताया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने 5 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के लोकसभा की नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के मद्देनजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय महामंत्री नरेश बंसल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।…
लोस चुनावः भाजपा राष्ट्रवाद तो कांग्रेस मोदी, बाकी सब मुद्दे गायब
देहरादून । लोकसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस मोदी पर हमलावर है और भाजपा मोदी के चेहरे को आगे कर राज्य सरकार और सांसदों की 5 साल की परफोरमेंस से ध्यान हटा रही है। कांग्रेस इन चुनावों में केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता को हथियार बना कर भाजपा पर वार कर रही है। हर रैली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे है। ऐसे में उनके टारगेट से पांचों सांसदों की परफॉर्मेंस मिस हो रही है। साथ ही भाजपा तो यह चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ रही है।भाजपा की रणनीति साफ है, वह मोदी…
प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को लगा रहे पलीता, गंगा के किनारों पर पसरी गंदगी
हरिद्वार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला कार्यकाल खत्म होने को है। स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री ने आखिर क्या क्या नहीं किया पर लोग है की मानाने को तैयार ही नहीं है। इतना ही नहीं आम जनमानस की बात एक बार समझ में आती है की कुछ तो मजबूरी रही होंगी ,पर नगर निगम क्या मजबूरी है यह तो उसके अधिकारी या फिर कर्मचारी ही अच्छी तरह से बता सकते है। सफाई को लेकर नव नियुक्त मेयर अनीता शर्मा जब से मेयर बानी है तभी से रोना रो रही है कि उनकी निगम में कोई अधिकारी सुनता ही नहीं है।…
दून संस्कृति ने 25 विभूतियों को किया सम्मानित
देहरादून। अपनी छठी वर्षगांठ के अवसर पर दून संस्कृति ने समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 25 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें डा. सुजाता संजय, डा. सुमिता प्रभाकर, डा. रेणु डी सिंह, सोनल वर्मा, डा. ममता सिंह, डा. मुकुल शर्मा, गगन जोत मान, सुशीला खत्री, दीपिका दत्त, नलिनी गुंसाई, मोनिका डबराल, डा. एसके तोमर, डा. दीपिका जैन, श्रीकांत शर्मा, सीमा जौहर, सेवा सिंह मठारू, प्रिया गुलाटी, मीना कौल, मधु मैकनी, प्रेमलता, प्रवीन डंग एवं आरूषी निशंक शामिल थे। इस अवसर पर ऊषा नेगी, अध्यक्ष बाल आयोग बतौर मुख्य अतिथी मौजूद थी। उन्होंने सभी को सम्मान…
उत्तराखंड के दौरे पर फिर आएंगे राहुल गांधी
देहरादून । उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के साथ ही अब चुनाव में स्टार वार की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी चुनावी प्रचार में उतार जा सकता है। राहुल गांधी छह अप्रैल को अल्मोड़ा, पौड़ी और हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी आठ या नौ अप्रैल को तराई में जनसभा कराई जा सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव…
प्रदेश में पाँचो लोकसभा सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा : श्याम जाजू
देहरादून | भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने दावा किया है कि इस बार भी भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर परचम लहराएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राष्ट्रवाद का मुद्दा अहम रहेगा। बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिन राज्यों में भाजपा ने सभी सीटें जीती थी, उनमें उत्तराखंड भी आता है। जिसका मत प्रतिशत…
दून में सुपरस्टार सिंगर के ऑडिशन 28 मार्च को
देहरादून । सोनी टीवी के अप कमिंग सिंगिंग रियल्टी शो ‘सुपरस्टार सिंगर सिंगिंग का कल’ के लिए सोशल बलुनी पब्लिक में स्कूल बाईपास रोड़ मोरोवाला कलेमंट टाउन में 28 मार्च को ऑडिशन होंगे। सोनी टीवी इस नए और रोमांचक टैलंेट हंट की शुरुआत करते हुए सुपरस्टार सिंगर 28 मार्च गुरूवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आ रहा हैं। नई पीढ़ी के गायक जो बड़े सपने देखने वालों के लिए यह नए दरवाजे खोल रहा हैं। इस शो को हिमेश रेशमिया अलका याग्निक और जावेद अली जैसे संगीतकार इसके जज होंगे। यह शो 15 वर्ष से कम आयु के बाल गायकों…
झण्डे जी के आरोहण के साथ ही दून का प्रसिद्ध झण्डा मेला शुरु
झंडे जी का आरोहण, इन्द्रदेव ने दिया आशीर्वाद देहरादून । आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु झण्डे जी के सम्मुख श्रद्धा के साथ शीश नवाए खड़े रहे। हर कोई श्री झण्डा साहिब के समक्ष मत्था टेकने और गुरु महाराज के दर्शन को बेताब रहा। श्री दरबार साहिब परिसर व आसपास के क्षेत्रों में तिल रखने भर की भी जगह नहीं है। जैसे-जैसे झण्डे जी पर गिलाफ के आवरण चढ़ाने का क्रम बढ़ता जाता, संगतों का उत्साह भी पराकाष्ठा तक पहुंचता जाता। दर्शनी गिलाफ के चढ़ते…






























