घरों और मंदिरों में किया गया कन्याओं का पूजन
देहरादून । उत्तराखंड में अष्टमी और नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और घरों में कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। धार्मिक संस्थोओं व संगठनों द्वारा विभिन मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद का भोग लगाया। डोईवाला रोड स्थित मंणीमाई मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे । भंडारे का आयोजन सचिन नारंग ने किया। शनिवार को अष्टमी के साथ ही नवमी दोनों का व्रत रहा। नवमी का पारण रविवार को किया जाएगा। खबरे और…
धूमधाम से मनाई गई पैसिफिक मॉल में बैसाखी
देहरादून । पैसिफिक मॉल ने अपने परिसर में बैसाखी पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया। समारोह में पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता, फ्लैश मॉब और टीम भांगड़ा एरीना द्वारा भांगड़ा प्रदर्शन जैसी गतिविधियों को चिह्नित किया गया। एडीजी अशोक कुमार और ब्रिगेडियर एचएस जग्गी द्वारा एक फेलिसिटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मॉल में आये लोगों की उत्साही भागीदारी से बैसाखी समारोह को चिह्नित किया गया।दर्शकों और नृत्य के शौकीनों ने भांगड़ा एरीना द्वारा आयोजित भांगड़ा वर्कशॉप में प्रतिभाग लिया। उपस्थित लोगों ने ट्रेनर्स द्वारा फंकी डांस मूव्स भी किये। प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान हाई एनर्जी भांगड़ा और हिप…
एक परिवार के तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती दिखा भुगतान को आवेदन किया
देहरादून । अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामला काशीपुर के आस्था हॉस्पिटल से जुड़ा है। अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर भुगतान को आवेदन किया। एक ही दिन में एक परिवार के तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती दिखाकर क्लेम प्रस्तुत कर दिया। अच्छी बात यह कि राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अधीन क्रियान्वयन सहायता एजेंसी की पकड़ में मामला आ गया। योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युगल किशोर पंत ने इस मामले को धोखाधड़ी मान इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। जिसमें योजना के अंतर्गत मेडिकल एंड क्वालिटी के…
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान राम के जन्मोत्सव का यह पर्व हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों, भक्ति, श्रद्धा, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस पावन पर्व पर प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की है।
अब भाजपा और कांग्रेस में जीत के दावे…
देहरादून । उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के 11 तरीख को हुए मतदान के बाद अब भाजपा और कांग्रेस में जीत के दावे शुरू हो गए। भाजपा ने मतदान को लोगों में पीएम मोदी के प्रति उत्साह बताया, वहीं कांग्रेस ने ईवीएम की खराबी पर नाराजगी भी जताई। साथ ही कांग्रेस ने जीत का दावा भी किया। भाजपा ने दावा किया है कि उत्तराखंड में सभी पार्टी प्रत्याशी जोरदार जीत दर्ज करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में मतदान को लेकर मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उत्साह और…
सात मई को खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
देहरादून/उत्तरकाशी । चार धामों में से पहले धाम यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 7 मई को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने यमुना के मायके खरसाली गांव में कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त तय किया गया। यमुना मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि आगामी सात मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र की अमृत बेला सिद्धि योग में दोपहर सवा एक बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह धूमधाम के साथ हर साल की तरह खरसाली गांव…
जरा हट के : मकान की रजिस्ट्री दिखाकर किया मतदान
देहरादून । यमुना कॉलोनी स्थित बूथ में वोट डालने को लेकर प्रतिबद्धता का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। 116 यमुना कॉलोनी निवासी प्रेमवती सैनी आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर वोट डालने पहुंची, लेकिन महिला के पास वोटर आईडी व आधार कार्ड नहीं था। महिला को वोट डालने से रोक दिया गया। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने डीएम से संपर्क किया और स्थिति की जानकारी दी। इस पर डीएम ने सिर्फ मदद करने से मना कर दिया, लेकिन महिला वोट डालने पर अड़ गई। इसके बाद डीएम से दोबारा संपर्क किया तो डीएम ने मकान की रजिस्ट्री दिखाने पर…
राज्यपाल बेबी रानी और सीएम त्रिवेंद्र समेत कई वीआइपी ने डाले वोट
देहरादून । 17वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड में पहले चरण में गुरुवार को मतदान हुआ। सूबे की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्नी समेत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को सुबह आठ बजे गढ़ी कैंट स्थित शहीद मेख बहादुर गुरुंग कन्या इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल ने सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महान उत्सव में भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान है और सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का मत…
लोकसभा चुनाव : ईवीएम ने दिया धोखा , कई जगह मतदान देरी से
देहरादून । उत्तराखण्ड में मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम ने भी धोखा दे दिया। ऐसे में करीब तीस मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से मतदान हुआ। इसके चलते मतदाताओं को लाइन में खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह करीब सात बजे से अधिकांश पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हो गया था। वहीं, कई स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत के चलते मदतान में देरी आी। हरिद्वार के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकरौदा में ईवीएम में खराबी के चलते सुबह 8.00 बजे मतदान शुरू हो सका। वहीं, इनायतपुर में भी करीब आधे घंटे देरी से मतदान हुआ।…
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव : 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद
देहरादून । उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर गुरुवार को हुए मतदान के बाद 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। राज्घ्य चुनाव आयोग के अनुसार, सूबे में दोपहर तीन बजे तक 46.59 प्रतिशत तक मतदान हुआ। सुबह मौसम अनुकूल होने के चलते मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्घ्साह रहा। मतदान केंद्रों में सुबह नौ बजे के बाद मतदाताओं की कतारें…






























