Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



दीपावली महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखण्ड द्वारा हुआ आयोजन

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन चौधरी फार्म हाउस, जी.एम.एस. रोड, देहरादून में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (उत्तराखण्ड सरकार) उपस्थित रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल,  प्रेमचंद अग्रवाल, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ थपलियाल, विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, पुनीत मित्तल एवं श्याम अग्रवाल मौजूद रहे। Ivf के पैटर्न सिद्धार्थ अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे |

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* ने दीपावली, धनतेरस एवं भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह दिवाली सभी के जीवन में प्रकाश और समृद्धि लेकर आए। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने उत्तराखण्ड के चहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज ने न केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में बल्कि आपदा की घड़ी में भी अग्रिम पंक्ति में रहकर सराहनीय कार्य किया है।”

*अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल*  ने बताया कि संगठन निरंतर सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि रक्तदान अभियान के अंतर्गत अब तक 1 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित कर समाज सेवा में अहम भूमिका निभाई गई है।

*प्रदेश अध्यक्ष  दीपक सिंघल*  ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) देशभर में अपने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक कार्यों से एक विशिष्ट पहचान बना चुका है। समाज के हर वर्ग से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व इस संगठन से जुड़कर समाजहित में योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात दीपावली सांस्कृतिक संध्या में महाराजा अग्रसेन जी की पावन लीला, श्री राधा-कृष्ण महारास एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए गए। सभी उपस्थित जनों ने डांडिया नृत्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जहाँ बाहर से आए कलाकारों ने प्रतिभागियों को डांडिया की विधा भी सिखाई।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, महामंत्री रमेश गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री लच्छू गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता, निकुंज गुप्ता (महानगर अध्यक्ष), प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, नेहा गुप्ता, रामगोपाल गोयल, अखिलेश अग्रवाल, धन प्रकाश गोयल, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष नीता गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष रितु गोयल सहित सभी प्रदेश, महानगर एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा देहरादून के सभी गणमान्य नागरिक एवं वैश्य समाज की विभिन्न संस्थाओं के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment