ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा
आई बी एफ एफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और मध्य प्रदेश ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से हुआ आयोजन
देहरादून | आई बी एफ एफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और मध्य प्रदेश ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से हुए आयोजन पर कुल नौ राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया।इसमें फाइनल में केरल ने ओडिशा को लगातार दूसरी बार हराकर(4-0)विजेता बनकर चैंपियनशिप अपने नाम की।थर्ड प्लेस मैच के लिए तामिलनाडु के विरुद्ध खेलते हुए उत्तराखंड ने उसे 1-0 से हराकर दूसरी बार अपनी तीसरी पल्स यानी कांस्य पदक पर कब्जा बरकरार रखा।उत्तराखंड ने अपना पहला मैच ओडिशा से खेलते हुए 1-4 से पराजय का सामना किया।दूसरे मैच में पश्चिम बंगाल को 4-0 से शिकस्त दी और अंतिम लीग मैच में बिहार को 5-0 से हराया।फिर सेमीफाइनल में केरल से 5-0 से हारी।फिर थर्ड प्लेस के लिए तामिलनाडु के साथ खेलते हुए 1-0 से जीत हासिल की।उत्तराखंड से गंभीर सिंह चौहान ने 5 मैचों में 5 गोल किए तथा अश्वनी शाह ने भी 5 गोल किए।वहीं कप्तान दीपक सिंह रावत ने 1 गोल किया। अश्वनी शाह टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे और उन्हें “बेस्ट एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” से भी नवाजा गया।अश्वनी फिलहाल राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के आदर्श विद्यालय के कक्षा 10 वीं के छात्र हैं।उनकी उम्र अभी केवल 15 वर्ष ही है।इस विजय पर संस्थान के निदेशक महोदय और आदर्श विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री मंजू ने कोच नरेश सिंह नयाल और टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाइयां दी तथा आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए भी शुभ कामनाएं दी।दोनों ने कहा कि संस्थान और विद्यालय खेलों के लिए हमेशा प्रोत्साहन देते हैं और साथ देते हैं।





















