Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



IPL 2019 : बैंगलोर की हार का सिलसिला जारी

बेंगलुरु | दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलोर को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया और फिर 18.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कगिसो रबाडा (21 रन पर 4 विकेट) के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (67) के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने यहां एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 20वें मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हरा दिया। दिल्ली की छह मैचों में यह तीसरी जीत है और अब वह आठ टीमों की अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, बैंगलोर को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम नहीं है, जिसे लीग के पहले छह मैचों में हार मिली है। बैंगलोर से पहले दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) को भी 2013 में पहले छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। बैंगलोर से मिले 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने एक रन के स्कोर पर ओपनर शिखर धवन (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद पृथ्वी साव (28) और अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। साव टीम के 69 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 22 गेंदों पर पांच चौके लगाए। साव के आउट होने के बाद कप्तान अय्यर ने कॉलिन इनग्राम (22) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। इनग्राम ने 21 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। इनग्राम के आउट होने के बाद अय्यर ने ऋषभ पंत (18) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी कर दिल्ली को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

Leave A Comment