Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



पहचान : जौनसार बावर के राजेश का पुर्तगाल में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन

 

देहरादून। जौनसार बावर, जनपद देहरादून के ग्राम अटाल, खत देवधार,उत्तराखण्ड के निवासी राजेश वर्मा का चयन ‘पैरालंपिंग कमेटी ऑफ इण्डिया’ द्वारा विला रील द सान्टो एन्टोनियो, पुर्तगाल में होने वाले आईडब्ल्यूएएस वर्ल्ड चौंपियनशिप-2022 के लिए स्वीमिंग टीम में किया गया है।  यह वर्ल्ड गेम 23 से 29 नवम्बर में होने प्रस्तावित है। उत्तराखण्ड सचिवालय, कार्मिक राजेश वर्मा वर्तमान में एक टांग से दिव्यांग है, यह पूर्व उत्तराखण्ड पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद पर थे, सन 2012 में ड्यूटी के दौरान उनका एक्सीडेन्ट हो गया था,  उस समय स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों द्वारा उपचार के दौरान उनकी बायी टांग घुटने के ऊपर से काट दी गई।   अत्यन्त विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी उन्होंने परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और न ही हार मानी। उन्होंने लगातार संघर्ष जारी रखा तथा लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड की परीक्षा के माध्यम से सन 2019 में उत्तराखण्ड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए। सचिवालय में आने के उपरान्त अन्तर सचिवालय क्रिकेट टीम से क्रिकेट खेलना जारी रखा,  इसी दौरान सचिवालय में क्रिकेट खेलते हुए राजेश वर्मा “राज्य पैरा क्रिकेट टीम” में चयन हुआ और 2020 ग्रेटर नोयडा में हुई “नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता” में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।  यह कहानी यहीं पर खत्म नहीं हुई अपने जनुन और जज्बे को कायम रखते हुए बचपन में गाँव में पहड़ों की छोटी नदी एवं सिचाई के तालाबों से सीखी गई तैराकी को अपना हथियार बनाया और पुनः स्वीमिंग प्रारम्भ की और उनकी मेहनत रंग लायी। सन 2022 में हुए द्वितीय राज्य “पैरालिम्पिक एसोसियेशन द्वारा 21वीं पैरा नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता के लिए कराए गये ट्रायल में इनका चयन हुआ। मार्च 2022 में उदयपुर, राजस्थान में हुई 21वीं पैरा नेशनल स्वीमिंग चौम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। अभी हाल ही में 13 से 14 अगस्त, 2022 त्रिसूर केरल में हुए पैरा मास्टर फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित “2दक पैरा मास्टर नेशनल गेम्स-2022”  में स्वीमिंग के 3 इवेंट में 3 गोल्ड मेडल्स प्राप्त किये। अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए श्री वर्मा का चयन “पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया” द्वारा किया गया है, यह वर्ल्ड गेम 23 से 29 नवम्बर तक विला रील द सान्टो एन्टोनियो, पुर्तगाल में  होने है। 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से भेंट हुई। मुख्यमंत्री द्वारा अपने हाथों से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और आने वाले वर्ल्ड गेम 2022 के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी एवं राज्य सरकार की ओर से सहयोग करने का पूरा आश्वासन दिया।

Leave A Comment