Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



अपने सपने एनजीओ ने ‘ऐटलिस्ट वन’ प्रोजेक्ट का किया शुरुआत

apne-sapne

अपने सपने संस्था के सदस्यों ने दो सरकारी विद्यालयों (प्राइमरी स्कूल भारुवाला ग्रांट और राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय) के 150 छात्रो को संस्था के प्रोजेक्ट ‘ऐटलिस्ट वन’ के तहत स्टेशनरी वितरित की। गौरतलब है की संस्था के वोलेंटियर्स प्रत्येक शनिवार इन दोनों सरकारी विद्यालयों में अपना एक दिन का समय दान देते है। उसी दौरान संस्था ने ध्यान दिया की इन विद्यालयों के बच्चो को सरकार द्वारा किताबे-भोजन-ड्रेस तो दी जाती है, परन्तु पढाई के लिए सबसे ज्यादा जरूरी स्टेशनरी (नोटबुक्स, पेंसिल, रबर कटर आदि) नही दिए जाते। संस्था को यह भी मेहशूस हुआ की इन विद्यालयों में ऐसे परिवारों के बच्चे पढ़ते है जो पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके स्टेशनरी आइटम्स का खर्च नही उठा सकते है। संस्था को यह भी लगा की यह सिर्फ एक सरकारी स्कूल की स्थिति नही बल्कि अधिकतर स्कूलों की ऐसी ही स्थिति है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था के कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर कोठियाल ने एक प्रोजेक्ट बनाया जिसका नाम है ‘ऐटलिस्ट वन’ इस प्रोजेक्ट के तहत संस्था समाज के प्रत्येक व्यक्ति से स्टेशनरी आइटम्स (नोटबुक्स-पेन्सिल-रबर-कटर) में से कम-से-कम एक आइटम दान लेंगे, और फिर उन्हें शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में देंगे। संस्था के इस प्रोजेक्ट के तहत यह पहला वितरण कार्यक्रम था। जल्द ही ऐसे वितरण कार्यक्रम शहर के अन्य सरकारी विद्यालयों में करने की योजना है। वितरण कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंघ्वाला ने संस्था के इस कार्य के धन्यवाद दिया और कहा की उनकी आशा है की संस्था आगे भी ऐसे परोपकारी कार्यो द्वारा समाज के बेहतरी के लिए कार्य करेगी। संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने संस्था के कोषाध्यक्ष और इस “ऐटलिस्ट वन प्रोजेक्ट” के प्रोजेक्ट हेड चन्द्रशेखर की भूरी-भूरी प्रशंसा की, कि उन्होंने इन बच्चो की स्टेशनरी के लिए इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचा। संस्था के सचिव दीपक कोठियाल ने जानकारी दी की इस संस्था ने यह स्टेशनरी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्रो, शिखर कोचिंग इंस्टीट्यूट और डेस्टिनेशन कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों से एकत्रित की गयी थी। उन्होंने आगे यह भी बताया की अब ऐसे कलेक्शन के कार्यक्रम शहर के अन्य नामी गिरामी इंस्टीट्यूटस और स्कूलों में भी चलाएगी और फिर उन स्टेशनरी को ऐसे छात्रो में वितरित करेगी, जिन्हें उनकी आवश्यकता है। स्टेशनरी वितरण के दौरान संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष प्रियंका अनेजा, सचिव दीपक कोठियाल, उपसचिव विकास चौहान, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर के अतिरिक्त कमला परिहार, मनीषा चम्याल, दीप प्रकाश पन्त, आकाश, अमित रावत आदि सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave A Comment