Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



उत्तराखंड : राज्य के विकास में नाबार्ड द्वारा बैंकों की भूमिका पर हुई अहम बैठक

देहरादून |नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय ने राज्य के विकास के लिए बैंकों को एक मंच पर लाकर समन्वय स्थापित कर विकासात्मक कार्यों को गति देने हेतु राज्य स्तरिय वरिष्ठ बैंकर्स की एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता भारतीय रिर्जव बैंक के क्षेत्रीय निदेशक राजेश कुमार ने की। बैठक में नाबार्ड से डॉ. ज्ञानेंद्र मणि, मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी), ए.पी. दास, मुख्य महाप्रबंधक, भास्कर पंत, महाप्रबंधक, तनुजा प्रसाद व एस.एल. बिरला, उप महाप्रबंधक, राज्य सरकार के ग्रामीण विकास के संयुक्त निदेशक विवेक उपाध्याय, उत्तराखण्ड ग्रमीण बैंक के चेयरमैन, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक, यूको बैंक के डीजीएम, पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम, पंजाब एण्ड सिंध बैंक की क्षेत्रीय प्रभारी, डीसीसीबी देहरादून की महाप्रबंधक सहित 20 बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। डॉ. ज्ञानेंद्र मणि ने अपने स्वागतीय अभिभाषण में कहा कि कृषि तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए हम सभी बैंकर्स को समन्वय स्थापित करना होगा। डॉ. मणि ने राज्य में जीएलसी में बढ़ोतरी नहीं होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वाणिज्यिक बैंकों का शेयर घट रहा है तथा इस पर ध्यान देना अनिवार्य है। जीएलसी बढ़ाने के लिए बैंकों को ऋण संभाव्याता क्षेत्र विशेष का चयन करना होगा जहाँ नाबर्ड से हैंडहोल्डिंग स्पोर्ट लेकर ऋण की मांग पैदा की जा सकती है। बैंकों के समन्वय के तहत दिए ऋण के डिफाल्ट होने की संभावना ना के बराबर रहती है। साथ ही उन्होंने नाबार्ड के पास उपलब्ध अनेक निधियों यथा एसीएबीसी, एआईएफ, स्वास्थ्य आधारभूत संरचना, संयुक्त देयता सूमह, एफपीओं, वितीय समावेशन एवं जागरूकता आदि का फायदा लेने हेतु बैंकों से आग्रह किया। उनका मानना है कि नाबार्ड के ये उत्पाद न केवल राज्य के विकास बल्कि बैंकों के व्यवसाय को भी बढ़ाने में सहायक होंगे। वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बैंक अपने ग्राहकों से नजदीकी बढ़ा सकते हैं तथा यह एनपीए हुई राशि को वापस पाने में भी मददगार साबित हो सकता है। इन निधियों के बारे में जागरूकता लाकर बैंकर्स राज्य सरकार, भारत सरकार व बैंकों की विभिन्न योजनाओं को लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाकर उनका जीवन खुशहाल बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने कृषि क्षेत्र में फसल बीमा जो 2016 में 1.3 लाख किसानों द्वारा किया गया था विगत वर्ष घटकर केवल 52 हजार रह गया पर पर चिंता जाहिर की तथा इस क्षेत्र में पर भी ध्यान देने का आग्रह किया। बैठक के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि नाबार्ड हमेशा नई सोच व नए उद्देश्यों के साथ बैठक आयोजित करता है। नाबार्ड की पहल का स्वागत करते हुए कुमार ने कहा कि यह हम सभी बैंकर्स की जिम्मेदारी है कि राज्य के विकास में मदद करें। उत्तराखण्ड की भौगोलिक संरचना के कारण उद्योगिकी इकाईयाँ केवल समतल जिलों तक ही सिमट कर रह गई हैं तथा पहाडी जिलों में बेरोजगारी तथा पलायन बढ़ा है। इस गैप को भरने के लिए बैंकर्स की भूमिका अहम हो जाती है तथा इसमें नाबार्ड के पास उपलब्ध विभिन्न फंड महत्त्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। कृषि क्षेत्र, जिससे देश की पहचान है, पर एक निश्चित उद्देश्य के साथ काम करना होगा। राजेश कुमार ने पीएम किसान सम्मान निधि से जुडे सभी किसानों को केसीसी जारी करने, जीएलसी में बढ़ोत्तरी करने तथा पहाडी जिले के आखिरी गाँव तक बैंक की सुविधाओं को पहुँचाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने जीएलसी के घटने के कारकों को जानने के लिए एक समिति भी गठित करने का सुझाव दिया। नाबार्ड के स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहाकि यह विश्व की अनूठी पहल है जिसने लाखों लोगों का जीवन संवारा है। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि एसएचजी, जेएलजी व एफपीओ को ऋण देने के लिए आगे आएं। वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है तथा नाबार्ड के पास अनेक योजनाएं है जिनका फायदा बैंकों को उठाना चाहिए। नाबार्ड के प्रंबधक जगतार सिंह द्वारा नाबार्ड के पास उपलब्ध विभिन्न फंडों पर जानकारी देने हेतु प्रस्तुति दी गई। साथ ही राज्य में स्वयं सहायता समूह का स्थिति तथा उनको मिले ऋण के बारे में प्रस्तुति सहायक महाप्रबंधक बहादुर सिंह बिष्ट द्वारा दी गई। बैठक में खुले सत्र मे विभिन्न बैंकर्स ने अपनी-अपनी समस्या रखी तथा सुझाव दिए जो राज्य के विकास में रणनीति बनाने में सहायक होगें।  बैठक का समापन मुख्य महाप्रबंधक ए.पी. दास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें दास ने कहा कि राज्य की समस्याएं दूसरे राज्यों से भिन्न है अतः हमें अपनी रणनीति भी अलग बनानी होगी। सभी बैंकर्स को मिलकर कार्य करना होगा तभी राज्य का विकास संभव हो सकेगा। दास ने बैठक के अध्यक्ष राजेश कुमार को मूल्यवान सुझावों व उपस्थित वरिष्ठ बैंकर्स का बैठक में भाग लेने हेतु विशेष आभार व्यक्त किया।

Leave A Comment