Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



खुशी के आंसू और लाल चुनरिया ओढ़े विदा हुई 28 बेटियां, जानिये खबर

uk-bala ji

 

देहरादून। श्री श्री बालाजी सेवा समिति ने की ओर हिन्दू वैदिक रीति रिवाज से 28 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। सुबह दर्शनलाल स्थित पंचायती चैक से जब बारात निकली तो सब देखते रह गए। एक साथ 28 दूल्हे घोड़ों पर बैठकर पटेलनगर स्थित ब्लेसिंग वेडिंग प्वाइंट के लिए निकले। एक के बाद एक दूसरा दूल्हा कतार में देख रास्ते में औरतें-मर्द खड़े हो गए और बारात गुजरने तक देखते रहे। घोसी गली स्थित पंचायती मंदिर से पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, सहारनपुर चैक, पटेलनगर होते हुये बारात कारगी रोड़ स्थित वेडिंग प्वाइंट पहुंची जहां समिति के पदाधिकारियों तथा बेटियों के परिजनों और मेहमानों ने बारातियों की जोरदार अगवानी की तथा वैवाहिक आयोजनों की रस्में पूरी की जाने लगीं। विवाह कार्यक्रम में समिति के सेवादारों के अलावा हर शख्स पूरे मनोयोग से जुट रहा। दूल्हों की जरूरतों और बारातियों की आवभगत का पूरा ध्यान रखा गया। बारात पहुंचने के बाद विवाह स्थल पर वरमाला से लेकर फेरों तक पंडाल गढ़वाली मांगल गीतों से गुंजायमान रहा। वर वधूओं को आर्शीवाद देने के लिए तमाम सामाजिक, धार्मिक लोगों के अलावा मसूरी विधायक गणेश जोशी, चीफ वार्डन चन्द्रगुप्त विक्रम, जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, लालचन्द शर्मा, मनोज ध्यानी, राजरानी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं समिति की ओर से संरक्षक आर0के0 गुप्ता, श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, सचिव मनोज खण्डेलवाल, के अलावा चंद्रेश अरोड़ा, उमाशंकर रघुवंशी, मनमोहन लखेड़ा, संजय शर्मा, विजय बिष्ट, पंकज चांदना, राजेश चैरसिया, दीपक अग्रवाल, एसपी शर्मा, अशोक गुप्ता, आर0के0 शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, कविता खण्डेलवाल, मीरा चैरसिया, रश्मी अरोडा, भावना बिष्ट, गीता नेगी, अर्चना अग्रवाल, ममता गर्ग, कृष्णा देवी, गीता वर्मा, सुशीला काला आदि सैकड़ों सेवादार उपस्थित रहे। बनारस से आये यू0के0 सिंह ने पानी, फ्रूटी और जलजीरे से जहां बारातियों की प्यास बुझायी वहीं आगरा से आये कार्तिकजी और उनके पूरे परिवार ने तमाम अतिथियों को बारात विदा होने तक आगरा का मीठे पैठे से लोगों मुंह मिष्ठान कराया। शाम करीब साढ़े पांच बजे समिति नेे घर-गृहस्थी के साजो सामान के साथ कन्याओं की भावभीनी विदाई की। इससे पहले समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कन्यादान महादान है यह कार्य सभी के सहयोग से पूरा हो सका है। अगले वर्ष 51 निर्धन कन्याओं का विवाह कराने का प्रयास होगा।

Leave A Comment