Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



टूरिज्म न्यूजीलैंड ब्रांड अंबैसडर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 10 दिन के रोमांचक ट्रिप को किया साझा

Sidharth Malhotra, Tourism New Zealand Brand Ambassador

देहरादून। टूरिज्म न्यूजीलैंड ब्रांड अंबैसडर सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टीवन डिक्सन, क्षेत्रीय प्रबंधक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया, टूरिज्म न्यूजीलैंड ने आज सिद्धार्थ के न्यूजीलैंड में नवीनतम अनुभवों को बताता हुआ एक बिलकुल नए वीडियो का अनावरण किया। इस वीडियो के अतिरिक्त इस जोड़े ने शत प्रतिशत शुद्ध न्यूजीलैंड अभियान के कुछ अंशों को दिखाया जिसमें सिद्धार्थ मौजूद हैं और इसे भारत में 1 फरवरी, 2017 को लांच किया जाएगा। इस वीडियो में सिद्धार्थ के 10 दिन के रोमांचक ट्रिप को कैद किया है जो कि आकलैंड, रोटोरुआ, हैमिल्टन वाइकाटो और क्राइस्टचर्च व कैंटरबरी क्षेत्रों में एक साहस, खाद्य व संस्कृति से भरा था। इस वीडियो में प्रसिद्ध हैगले ओवल क्रिकेट मैदान में सिद्धार्थ के दौरे को दिखाया गया है जहां उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग व ब्रैंडन मैकुलम के साथ क्रिकेट खेला था और पूर्व आल ब्लैक्स रगबी आईकन रिची मैको के साथ हैलीकॉप्टर राइड को दिखाया गया है। साथ ही सिद्धार्थ को एड्रेनालाईन पंप गतिविधियों का अनुभव लेते भी दिखाया गया है जिनमें आकलैंड ब्रिज क्लाइंब, जेट बोट, ल्यूज राइड व जिपलाइनिंग शामिल थे। यह इवेंट और भी रोचक तब हो गया जब स्टीवेन ने सिद्धार्थ से न्यूजीलैंड से जुड़े सामान्य ज्ञान के सवाल पूछने शुरू किए। इस इवेंट में बोलते हुए स्टीवेन डिक्सन ने कहा, “टूरिज्म न्यूजीलैंड के लिए भारत प्रमुख बाजार है और हम मजबूत वृद्धि का अनुभव कर रहे हैं क्योंकि अधिक से अधिक भारतीय न्यूजीलैंड हॉलीडे के जादू का लुत्फ उठा रहे हैं। हम मानते हैं कि बाजार में भविष्य के विकास के लिए काफी संभावना है तथा यही वजह है कि हम दूसरे साल सिद्धार्थ के साथ अपने संबंध को जारी रख बेहद प्रसन्न हैं। पिछले नवंबर में उनकी न्यूजीलैंड यात्रा ने इस डेस्टिनेशन को लाखों भारतीयों के सामने सीधा रखा और उन्हें अद्भुत लैंडस्केप्स की रेंज व हमारे देश की ओर से कराए जाने वाले अनुभवों को दिखाया। मुझे यकीन है कि सिद्धार्थ के इस रोमांच ने कई लोगों को उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए राजी किया होगा।” अपनी यात्रा के सबसे अच्छा भागों को याद करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “न्यूजीलैंड ने मुझे अचंभित करना कभी नहीं भूला है। मेरी हाल की यात्रा के दौरान बहुत सारे अविस्मरणीय अनुभव हुए जिनमें मेरे रग्बी आईडल रिची मैको से मुलाकात से लेकर द हॉबीटन मूवी सेट का दौरा था, हर पल काफी रोमांचक था। मनोरम दृश्य व लुभावने परिदृश्यके साथ न्यूजीलैंड ने हमेशा मेरी आंखों को सुकून दिया है। अब मुझे यह लगता है कि हमें हमेशा प्रकृति की गोद को खोलने की जरूरत है या कुछ और इस विश्वास को आगे ले जाते हुए कुछ ऐसा साहसी करने की जरूरत है और न्यूजीलैंड दोनों के लिए आदर्श जगह है।” टूरिज्म न्यूजीलैंड के नए अवानरण अभियान को 1 फरवरी, 2017 को डिजीटल व सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के माध्यम से लांच किया जाएगा जिसमें एयरलाइन पार्टनर्स सिंगापुर एयरलाइंस, मलेशिया एयरलाइंस, एयर न्यूजीलैंड और थाई एयरवेज और चुनिंदा ट्रेड पार्टनर साथ होंगे।

Leave A Comment