Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



पहचान : ओलम्पिक क्वालीफायर छात्रा सी ए भवानी देवी का कीट और कीस में भव्य स्वागत

भुवनेश्वर/देहरादून। अकेले आसमान पर सितारे नहीं चमकते। कड़ी मेहनत और दृढ़निश्चय ने कई बार लोगों को बुलन्दियों तक ले जाने के लिए मदद की है जहां से वे एक प्रतीक बनकर उभरे हैं। सी.ए. भवानी देवी भी उन्हीं खेल सितारों की आकाशगंगा में से एक हैं, जिन्होंने तलवारबाजी में टोक्यो ओलंपिक 2021 में क्वालीफाय किया है। यह केवल भवानी के लिए ही गर्व का पल नहीं है, बल्कि कीट डीम्ड विश्वविद्यालय की एक छात्रा होने के नाते भवानी जैसे बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक विश्वसनीय एवं अनुभवी परामर्शदाता की भांति कीट और कीस को दो नियमित लांच पैड बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। सभी कहते है कि कोई भी उपरोक्त दो संस्थानों के संस्थापक डाॅ . अच्युत सामंत को उनके अपने गौरव का आभास नहीं करा सकता कि न केवल खेल में भवानी की लम्बी शानदार यात्रा के लिए, बल्कि उन सभी के लिए अनकही सहायता प्रदान करने के लिए, जिन्होंने पहले से ही खेल के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, चाहे वह राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर। उस पर क्रेडिट स्कोर रुकता नहीं है, क्योंकि वर्ष 2021 टोक्यो ओलम्पिक के लिए भवानी, तलवारबाजी में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। हम सभी के लिए वह पल कैसा होगा जब भारत की एक युवा महिला खिलाड़ी लाखों के सामने अपने प्रतिद्वन्द्वियों के खिलाफ कृपाण की तेजस्वी कला की चमक बिखेरेगी। तमिलनाडु की रहने वाली और कीट डीम्ड विश्वविद्यालय की छात्रा, भवानी 25 मार्च 2021 की सुबह इटली से सीधे भुवनेश्वर पहुंची। भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भवानी के साथ उनकी माँ और कोच का जोरदार स्वागत किया गया। भवानी के लिए एक सत्कार समारोह का आयोजन कीट डीम्ड विश्वविद्यालय परिसर में किया गया, जहां पर प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों जैसे कीट और कीस के संस्थापक डाॅ . अच्युत सामंत, इंडियन फेन्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रटरी, बशीर ए. खान, ओडिशा फेन्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी, देबेन्द्र साहू, जाने माने पर्यावरणविद ग्रीन मैन डाॅ. अब्दुल घनी, तेज धाविका दुती चांद, कीट डीम्ड विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. ऋषिकेश मोहंती, कीट डीम्ड विश्वविद्यालय की प्रो-वाइस चां सलर प्रो . सस्मिता सामंत इत्यादि की उपस्थिति में भवानी देवी को सम्मानित किया गया। तमिलनाडु की रहने वाली भवानी ने कीट में अपने नामांकन के बाद टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। यह सभी के लिए किसी गर्व से कम नहीं है कि वह अपने सपनो के पंखो पर उड़ सकती हैं, जैसा कि वह स्वयं बताती है, ‘‘बचपन से ही मैं ओलम्पिक में भाग लेने का सपना देखती रही हूँ और उस सपने को पूरा करने के लिए मुझे बहुत सारे संघर्षों एवं प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा’’ भवानी ने अपने सम्बोधन में यह बात कही। इस तरह की सफलता को साकार करने में वह अपने माता-पिता और कोच को सारा श्रेय देती है, जिन्होंने बचपन से ही उनका साथ दिया है। वह दावा करती हैं कि ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के पीछे दुती चांद उनकी प्रेरणा स्रात रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे लिए ही नहीं बल्कि भारत में हजारों नवोदित एथलीटों और खिलाड़ियों के लिए दुती एक रोल माॅडल रही हैं, जिनका उदय इसी संस्थान से एक सर्वश्रेष्ठ धाविका के रुप में हुआ है । मिस भवानी को बधाई देते हुए डाॅ. अच्युत सामंत ने कहा ‘‘शिक्षा के अलावा कीट और कीस ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। वास्तव में कीट और कीस को इस बात का गर्व है कि उनके परिसर में अत्याधुनिक खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है।’’ 5 हजार से अधिक खिलाड़ियों को पहले से ही कीट और कीस से तैयार किया जा चुका है। डाॅ. सामंत ने उम्मीद जताई कि दुती और भवानी निश्चित रुप से आगामी ओलम्पिक में मेडल्स जीतेंगी। अन्य लोगो में भवानी की माँ सी. ए. रमानी, कीट के स्पोर्ट्स डायरेक्टर गगनेन्दु दाश, रजिस्ट्रार ज्ञान रंजन मोहंती और कई वरिष्ठ पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave A Comment