Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



‘सरकारी’ निर्माण कार्यों में समय सीमा होगी तय

cm

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्देश दिए की निर्माण कार्यों में एक समय सीमा तय की जाय। जन समस्याओं के निदान हेतु सचिवालय में मिलने वालों के लिए एक दिन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिए की प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करेंगे। प्रभारी सचिव एवं मंत्री के दौरे के समय उन क्षेत्रों में जनता मिलन का कार्यक्रम भी रखा जाए। इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।मुख्यमंत्री रावत ने सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए एक समय सीमा तय की जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हो इसके लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सचिवालय एवं सभी विभागों की कार्यप्रणाली को बदलने पर बल देते हुए कहा कि फाईल प्रोसेस को छोटा किया जाना चाहिए। किसी भी फाइल को 4 स्तरों से अधिक स्तर पर ना गुजरना पड़े, इसका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। इसके लिए ई-फाइलिंग की शुरुआत की जाए। साथ ही फाइल ट्रेकिंग सिस्टम को लागू किया जाए। किसी भी फाईल की किसी भी स्तर पर एक निश्चित समय-सीमा तय की जाय। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में अभी बहुत विकास होना बाकी है, इसके लिए सबसे पहले जिला चिकित्सालयों को सुदृढ़ किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों में जहां पर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं है कैंप लगाकर एवं मोबाइल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अनुश्रवण किया जाय, साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव आनन्द बर्द्धन, अमित नेगी एवं सुश्री राधिका झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment