इधर ट्रेन छूटी और उधर तीन ने मदद के बहाने किया गैंगरेप
सहारनपुर। सहारनपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक 17 साल की पीड़ित लड़की पंजाब से अपने नाना-नानी केस साथ रेल से धामपुर जा रही थी. जब ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर रुकी तो पीड़ित लड़की पानी लेने उतरी। फिर भीड़ की वजह से ट्रेन पर चढ़ नहीं पाई. इन तीन लड़कों ने उसे अगली ट्रेन पकड़ाने का भरोसा दिया और अपने साथ ले जा कर वारदात को अंजाम दिया। लड़की का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई. लड़की के घर वाले भी सहारनपुर पहुंच गए हैं।





















