Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



देहरादून स्मार्ट सिटी के लिए पहला कदम …

uk-smt

देहरादून स्मार्ट सिटी के क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड कम्पनी के नाम से स्पेशल पर्पज वेहिकल (एस0पी0वी0) के गठन को मंजूरी दे दी गयी है। शहरी विकास सचिव राधिका झा ने इस सम्बंध में शासनादेश भी जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 नामक एस0पी0वी0 के अध्यक्ष आयुक्त, गढ़वाल मंडल होंगे। आयुक्त, गढ़वाल मंडल सहित उपाध्यक्ष, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, अपर सचिव, शहरी विकास, अपर निदेशक, शहरी विकास एवं नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून, देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 के प्रथम निदेशक होंगे। देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 में निदेशकों की संख्या न्यूनतम पांच एवं अधिकतम 14 रखी जा सकती है। देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी निदेशक मण्डल के सदस्य भी होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी का चयन उत्तराखण्ड शासन द्वारा राज्य अखिल भारतीय सेवा संवर्ग के अधिकारियों में से अथवा शासन द्वारा निर्धारित योग्यताओं एवं अनुमय के मानदण्डों को पूरा करने वाले व्यक्ति का किया जायेगा। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड कम्पनी, कम्पनी अधिनियम, 2013 के प्राविधानों के अन्तर्गत एक शासकीय कम्पनी होगी। इसका पंजीकरण कम्पनी अधिनियम, 2013 के अन्तर्गत कराया जायेगा। इसके साथ ही कम्पनी का पंजीकृत कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून द्वारा निर्धारित किये गये स्थान पर अवस्थित होगा। देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 का अधिकृत शेयर कैपिटल रू0 10,00,000-/ होगा, इसके साथ ही शेयर मूल्य रू0 10.00 प्रति शेयर होंगे। पेड अप कैपिटल भी रू0 10,00,000-/ होंगे जिसमें उपाध्यक्ष, एम0डी0डी0ए0, सचिव एम0डी0डी0, मुख्य लेखाधिकारी एम0डी0डी0ए0, अधीक्षण अभियन्ता एम0डी0डी0ए0, नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून, स्वास्थ्य अधिकारी एवं वरिष्ठ वित्त अधिकारी नगर निगम देहरादून शेयर धारक होंगे।

 

Leave A Comment