Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



देहरादून में पहला महिला जिला सहकारी बैंक का शुभारम्भ

uk

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टी एस्टेट बंजारावाला में देहरादून के पहले महिला जिला सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। सहकारिता विभाग उत्तराखंड को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि एक बैंक सिर्फ विशेषरुप से महिलाओं द्वारा संचालित होगा। निश्चित रुप से इसके अच्छे परिणाम आएंगे। सहकारिता का भविष्य उज्ज्वल है। आज पूरी दुनिया कोऑपरेटिव या कॉर्पोरेट की ओर जा रही है। हमारी खेती भी कोरपोरेट या कोऑपरेटिव हो रही है। छोटी-छोटी जोत तथा लोगों द्वारा खेती छोड़ने के कारण कोऑपरेटिव फार्मिंग का प्रचलन बढ़ रहा है। राज्यवासियों का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी खेती-बाड़ी की परंपरा को बनाए रखना होगा। खेती को कॉर्पोरेट, कॉन्ट्रैक्ट या कोऑपरेटिव किसी भी माध्यम से जिंदा रखना होगा। खेती छोड़ने से पर्यावरण को भी हानि होती है। हमारे पूर्वज उन्नत व मेहनती किसान थे। जिन्होंने विषम पर्वतीय क्षेत्रो तथा तेज ढालो पर खेत बनाएं। राज्य के कुछ जिलों में लिंगानुपात कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मां ताकतवर है तो बच्चियों की हत्या नहीं होगी। यह अत्यंत चिंता का विषय है कि एक और हम महिला बैंक, महिला आरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो दूसरी और कुछ जिलों में लिंगानुपात कम हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड तथा यहां के देव स्थानों का देश और दुनिया में अत्यंत सम्मान व गौरव है। हमारा यह दायित्व है कि हम उत्तराखंड की पहचान को बनाकर रखें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता मात्र बैंकिंग क्षेत्र के लिए ही नहीं है बल्कि हमें अपने गांवो, देवी देवताओं, रीति रिवाजो और परंपराओं से भी जुड़े रहना होगा। यह भी एक सामाजिक सहकारिता है। मुख्यमंत्री ने महिला जिला सहकारी बैंक बंजारावाला के सभी महिला अधिकारियों व कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब आप को सिद्ध करना है कि आप सर्वोत्तम है। हम चाहते हैं कि हर पंचायत, ब्लॉक, तहसील तथा नगर में महिला बैंक हो। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के निर्देश पर सरकार द्वारा 45 करोड़ रुपए सहकारिता हेतु दिए गए हैं। हमने 1000 करोड़ रुपए अनुसूचित बैंकों में रखने का निर्णय लिया है। सहकारी बैंकों द्वारा एक लाख तक का ऋण 2 प्रतिशत ब्याज पर प्रदान किए जाएंगे। आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को अच्छी शिक्षा हेतु 8 प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। विधायक मेयर विनोद चमोली ने कहा कि सहकारी बैंक आपका अपना बैंक है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक राम सिंह रावत, सचिव सहकारिता मीनाक्षी सुंदरम, निबंधक डी एम मिश्रा तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment