Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को विकसित करना पहली प्राथमिकता : सीएम

cm-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय मुख्यमंत्री आवास में इंडस्ट्री एसोसिएशन आॅफ उत्तराखण्ड के साथ डेवेलपमेंट रोड मैप आॅफ उत्तराखण्ड के सम्बन्ध मे बैठक की गयी। बैठक में, उत्तराखण्ड के विकास के लिये बहुत से बिन्दुओं पर चर्चा की गयी साथ ही इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से कई सुझाव दिये गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को विकसित करने के लिये हमें राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को विकसित करना होगा। हमें इसके लिये जिला स्तर पर अघ्ययन कराने की आवश्यकता है जिससे यह ज्ञात हो सके कि इस क्षेत्र में क्या कार्य किया जा सकता है। यह जानकारी प्राप्त होने के बाद हम वहाँ के युवा को प्रशिक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा दिये गए कुछ सुझाव बहुत ही अच्छे हैं जिन्हें अमल में लाया जा सकता है। राज्य का उद्योग क्षेत्र इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसके लिये इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा एक डिमांड सर्वे कराया जाए, ताकि हमें क्षेत्रवार डिमांड का पता चल सके। जिसके अनुरूप जिलेवार पाॅलिसी तैयार की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की आखिरी कैबिनेट के बाद उद्योग एसोसिएशन के साथ भी बैठक रखी जाए ताकि उस बैठक में सभी मंत्रीगण भाग ले सकें। बैंकों के साथ समन्वय बनाने के लिये जिला स्तर पर एक समिति गठित की जाए। उद्योगों को आमंत्रित करने के लिये काॅमन फैसिलिटी सेंटर विकसित किये जाएं ताकि उद्योगों को सभी सुविधाएँ एक जगह पर मुहैया हो सकें। मुख्यमंत्री ने एक लैंड बैंक तैयार करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जिलों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का विकास किया जाना चाहिए। इंडस्ट्री एसोसिएशन के सुझाव की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं रूचि के अनुसार वोकेशनल टेªनिंग उपलब्ध करायी जा सकती है। इसके लिये शिक्षण संस्थानों का भी प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही, इसके लिये वर्चुअल क्लासरूम्स का प्रयोग भी किया जा सकता है। राज्य में रक्षा उपकरणों के निर्माण हेतु डिफेन्स प्रोडक्ट पार्क स्थापित किये जा सकते हैं।

Leave A Comment