Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

cm-uk

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाये देते हुए बधाई संदेश में कहा की जहां 17 सितंबर दुनिया के सबसे बड़े दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती इस सुखद सुयोग के साथ वही भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन ही प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का भी जन्म दिन है  .जिस तरह से विश्वकर्मा जी ने समस्त लोकों की रचना करके मानव जीवन को धन्य बनाया उसी तरह आज भारत को न्यू इंडिया, नव भारत, नव हिंदुस्तान के आधुनिक शिल्पकार के रूप में आदरणीय मोदी जी का सानिध्य मिला है। मोदी जी आप शताधिक वसंत का दीदार करें, परमात्मा से हम सभी देशवासियों की यही कामना है। संपूर्ण देशवासी यह कामना करते हैं कि, आपके कार्यकाल व नेतृत्व में भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सपना पूरा होगा। एक के बाद एक अपने साहसिक फैसलों से भ्रष्टाचार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए तीन साल के कार्यकाल के दौरान ही आपने दुनिया को दिखा दिया यदि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं. गुड गवर्नेंस का यह कितना बेहतरीन उदाहरण है कि केंद्र सरकार की स्लेट कोरी है,बेदाग है और भ्रष्टाचार मुक्त है। नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे साहसी फैसले लेना किसी साधारण शख्स के बस में नहीं। राजनीतिक नफे नुकसान की फिक्र न करते हुए भी ऐसा साहसी फैसला कोई ले सकता है, तो सिर्फ मोदी जी।स्वच्छता अभियान से लेकर उज्जवला योजना हो या जनधन खाते, विद्युतीकरण,फसल बीमा योजना आदि गरीबोन्मुख उपलब्धियां जहां घरेलू मोर्चे पर जगमगा रही हैं, वहीं विदेशों में भारत एक सुपरपावर के तौर पर उभर रहा है। विदेशी दौरों पर प्रधानमंत्री जी का जिस गर्मजोशी से स्वागत होता है शायद ही पहले किसी राजनेता का ऐसे होता रहा हो। यह तो आपका कट्टर आलोचक भी स्वीकार करता है कि आज दुनिया मे जो महान छवि भारत की बनी है उसका श्रेय सिर्फ आपको ही है. जिस अमेरिका जैसे देश में हमारे राष्ट्राध्यक्ष मीडिया में उपेक्षित हुआ करते थे वहीं आपके नेतृत्व में भारत मीडिया की सुर्खियां बनने लगा। यह महती उपलब्धि आप की ही है प्रधान मंत्री जी. मोदी जी! केंद्र में आपके नेतृत्व और उत्तराखंड में बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली डबल इंजन सरकार का सबसे जोरदार प्रहार भ्रष्टाचार पर हुआ। जिस तरह सवा तीन साल में केंद्र सरकार पर करप्शन का एक भी दाग नहीं, वैसे ही उत्तराखंड सरकार भी अपने प्रथम छह महीनों में भ्रष्टाचार से सर्वथा मुक्त और बेदाग रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर हम प्रतिबद्ध हैं। जीरो टॉलेरेंस का अर्थ यही कि हर कार्य में अधिकतम पारदर्शिता और ईमानदारी हो। इसका सीधा फायदा जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा आपके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से हमारी प्रदेश सरकार ने अल्पकाल में ही विकास के इंजन को रॉकेट जैसी गति देने का प्रयास किया है। हम जानते हैं कि प्रदेश के सामने कठिन चुनौतियां हैं, इसलिए हम घोषणाएं करने की बजाए सिस्टम को सुधारने और गुड गवर्नेंस पर जोर दे रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने, स्वच्छता का मिशन हासिल करने, केंद्र की जनकल्याणकारी जनधन योजना और उज्जवला योजना से राज्य के लोगों का कायाकल्प करने की दिशा में हम तेजी से बढ़ रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत पौड़ी का नौगांव उत्तराखंड का पहला धुआंरहित गांव बन गया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे याद है, केदारधाम के कपाट खुलने पर आप जब बाबा केदार के दर्शन के लिए आए थे तभी मुझे यकीन हो गया था कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली चार धाम यात्रा नए आयाम को छुएगी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल अब तक चार धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा में रिकॉर्ड 21 लाख यात्रा आ चुके हैं। हम पर्यटन को सुधारने के लिए 13 जिलों में 13 नए डेस्टिनेशन विकसित कर रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण कृषि और बागवानी को प्रोत्साहन दे रहे हैं। उत्तराखंड जैसे छोटे से हिमालयी राज्य के तेजी से विकास के लिए आपके मार्गदर्शन और सहयोग की सदैव आवश्यक्ता रहेगी। हम न्यू इंडिया के सपनों को पूरा करने और संकल्प से सिद्धि को मंत्रों को चरितार्थ करने की दिशा में अग्रसर हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं राह में चाहे जितनी भी दुश्वारियां क्यों न आएं, संकल्प से सिद्धि तक हम न रुकेंगे न थकेंगे, बस आगे ही बढ़ेंगे। जन्मदिन की बधाई देते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा आपका सबल नेतृत्व हमें मंजिल तक ले जाने में विशेष भूमिका निभाएगा, इसका भी पूरा भरोसा मुझे और प्रदेश की जनता को है। अंत में एक बार पुन: भगवान बद्री विशाल और देवाधिदेव केदारनाथ से प्रार्थना है कि वह आपको शतायु करें।

Leave A Comment