Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



नोटबंदी, बेनामी संपत्ति कानून, मनी ट्रांजेस्शन से कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा : अमित शाह

shah

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेनामी संपत्ति कानून, मनी ट्रांजेस्शन से अर्थव्यवस्था के समानांतर चल रहे कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फार्मूले से न केवल देश में खुशहाली का माहौल कायम हो रहा है, बल्कि कई देश उनके इस फार्मूले को अपना रहे हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सुप्रीमो अमित शाह ने उत्तरांखड की त्रिवेंद्र सरकार की पीठ थपथपाई और उम्मीद जताई कि वह चुनाव में जनता से किए गए वायदों पर खरा उतरेगी। इसके लिए पार्टी ने जो एजेंडा तैयार किया है, उसे पांच वर्षों के दौरान पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य को मिलने वाली केंद्रीय सहायता को 36343 से बढ़ाकर 49147 कर दिया गया। उत्तराखंड में आल वेदर रोड से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं वन रेंक वन पेंशन का सबसे ज्यादा लाभ उत्तराखंड को मिला। उन्होंने कहा कि छह माह के कार्यकाल में त्रिवेंद्र सरकार ने खनन, शराब माफियाओं की लूट पर अंकुश लगाया है। आने वाले दिनों में चुनावी घोषणापत्र के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है। पांच साल के भीतर उत्तराखंड की स्थिति विकसित राज्यों के अनुरूप हो जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फार्मूले से न केवल देश में खुशहाली का माहौल कायम हो रहा है, बल्कि कई देश उनके इस फार्मूले को अपना रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर जगह विकास की लहर है। जीडीपी बढ़ी है। पूरी दुनियां मानती है कि अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश है, जो प्रतिबद्धता को लेकर कहीं भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का फार्मूला दुनियां के कई देश स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने भारत की संस्कृति को दुनियां भर में पहुंचाने का काम किया। 19 हजार गांव में बिजली नहीं थी। अब 14 हजार गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है। 2018 तक बाकि बचे गांवों में भी बिजली पहुंच जाएगी। इसके अलावा 2022 तक हर घर में शौचालय की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेनामी संपत्ति कानून, मनी ट्रांजेस्शन से अर्थव्यवस्था के समानांतर चल रहे कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा है। देश की राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को भाजपा ने समाप्त किया है। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मौजूद रहे।

Leave A Comment