Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



बालक अजय का कूड़े बीनने से मुख्य अतिथि तक का सफर , जानिए खबर

APNE-SAPNE-NGO

देहरादून। अपने सपने एन.जी.ओ. विगत तीन वर्षों से देहरादून में असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों के जीवन शैली एवम उनके शिक्षा पर कार्य करता आ रहा है। अपने सपने एन.जी.ओ. वर्तमान समय में 70 से अधिक बच्चों की पढाई और सामाजिक उत्थान में कार्यरत है। एन.जी.ओ. द्वारा बहुत से बच्चो के लिए कार्य किये गए जिसमे समाज में सबसे ज्यादा प्रोत्साहन मिली। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि अजय नामक बच्चा जो आज से तीन साल पहले सड़कों पर कूड़ा बीनता था संस्था द्वारा उसको स्कूल में दाखिला दिलवाया गया,वर्तमान समय में यही अजय प्राथमिक विद्यालय भारूवाला ग्रांट सुभाषनगर देहरादून में अपने कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रहा है। यही नही इस साल संस्था के आयोजित तृतीय वार्षिक उत्सव में अजय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा को भी विद्यमान किया। संस्था द्वारा इस बदलाव रूपी कार्य से अब यह अजय अन्य ऐसे बच्चों के लिए प्रेणास्रोत बना | सिमरन नामक मासूम बच्ची को एक साल पहले ना बोलने के कारण स्कूल में दाखिला प्राप्त नहीं कर पाई अपने सपने एन.जी.ओ. के सदस्यों द्वारा सिमरन बच्ची के आत्मविश्वास में बदलाव कर उसको पढ़ाई, नृत्य और गायन सीखा कर उसका आत्मविश्वास बढ़ाया गया। वर्तमान समय में अब यही सिमरन उसी स्कूल में जहा पर दाखिला प्राप्त नहीं कर पायी थी वह छठी कक्षा में अपनी शिक्षा रुपी अलख जगा रही है। मनीषा नामक बच्ची का संस्था के सदस्यों द्वारा एक बदलाव रूपी प्रयास से अब वही मनीषा वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर रुपी शिक्षा प्रदान की, जिससे वो वर्तमान समय में एक हिंदी समाचार पत्र के लिए हिंदी लेखनी का कार्य कर रही है। अब पढ़ाई के साथ साथ मनीषा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान अपने सपने संस्था के सचिव हिमांशु शर्मा ने बताया की इन्ही बच्चों रूपी सामाजिक बदलाव के क्रम में अपने सपने संस्था फेस टू फेस नामक अभियान शुरू किया है जिनमे पहले अभियान के तहत बिंदाल पुल के नीचे स्थित मलिन बस्तियों के बच्चों की शारीरिक स्वच्छता के साथ उनके वेष-भूषा में बदलाव लाया गया। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा यह अभियान दूसरे चरण में अन्य मलिन बस्तियों की ओर रुख करेगा। इस अभियान के तहत उन बच्चों के परिवार को ईनाम स्वरूप 1000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी जो परिवार अपने बच्चों को निरन्तर उनके शारीरिक स्वच्छता व वेष-भूषा में बदलाव स्थिर रखे रहेंगे। संस्था इस अभियान के तहत मलिन बस्तियों के बच्चों की स्वच्छता एवम् स्वास्थ्य में एक अच्छा बदलाव आ सके जिससे समाज उनको अपना सके। वही प्रेस वार्ता करते हुए संस्था उप सचिव विकास चैहान ने बताया कि संस्था इन सभी अभियान के साथ भूख- ‘हर पेट मे रोटी’ नामक अभियान चला रही है जागरूकता के तहत लोगो को खाना बर्बाद ना कर असहाय एवम जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने की अपील करती आ रही है साथ ही संस्था के सदस्य देहरादून के कुछ रेस्टोरेंट एवम हॉस्टलों से बचे हुए खाने को एकत्रित कर सड़क के फुटपाथ पर जरूरतमंद भूखे सो रहे लोगों को खाना खिलाने का कार्य करती आ रही है। संस्था प्रोजेक्ट प्रबन्धक दिनेश सिंह शाह ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को खेल रूपी गुण भी सिखाया जाता है जिससे उनके प्रतिभा को आगे बढ़ाया जा सके। प्रेस वार्ता में उप सचिव विकास चैहान, प्रोजेक्ट प्रबन्धक दिनेश सिंह शाह, अभिजीत सावन, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, प्रोजेक्ट हेड सूरज कोलिया, उमंग कुमार, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, काजल सिद्दू, सोनम अरोड़ा, काजल चैहान, विलाल खान, आर एस रावत, स्वाति जोशी, सुमित, हिमांशु आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment