Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



भारी बरसात के चलते छः लिंक मार्ग हुए बंद

JN

रुद्रप्रयाग। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश है कि थमने का नाम नहीं ले रही है। केदारघाटी में जोरदार बारिश जारी है, जिससे आपदा प्रभावित लोगों के माथे पर चिंता की लकीरे पड़ने लगी है। वहीं भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद हो गया है।  फिलहाल व्यवस्था के तौर पर वैकल्पिक मार्ग छांतीखाल मार्ग से आवाजाही की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले छः लिंक मार्ग बंद पड़े हुए हैं, जिस कारण ग्रामीण जनता को मीलों का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। दरअसल, मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जिले में बारिश का क्रम जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। जहां बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क मार्ग से अलग कर दिया है, वहीं बद्रीनाथ हाईवे भी जगह-जगह नासूर बन गया है। बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ में भारी मात्रा में बोल्डर और पत्थर आये हैं, जिन्हें साफ करने में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड को समय लगेगा। लगातार बरसात होने से राजमार्ग को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में व्यवस्था के तौर पर खांखरा-छांतीखाल मोटरमार्ग से आवाजाही की जा रही है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। सोचनीय बात यह भी है कि दो दशक से सिरोबगड़ डेंजर जोन का समाधान नहीं हो पाया है और हर बरसात में राजमार्ग बाधित हो जाता है, जिस कारण यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। विभाग की ओर से राजमार्ग पर करोड़ों रूपये खर्च किये जा रहे हैं। सिरोबगड़ की पहाड़ियां विभागीय अधिकारियों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही हैं। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने छः से अधिक लिंक मार्ग बंद पड़ गये हैं। जगह-जगह मोटरमार्गों के मलबा और बोल्डर आया हुआ है, जिसे साफ कराने की जहमत विभागीय अधिकारी नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण जनता को रोजमर्रा की जरूरतों को पीठ पर ढोकर ले जाना पड़ रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन सिंह रावत ने कहा कि बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश से सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रहा है। मोटरमार्ग के साथ ही पैदल संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं। रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटरमार्ग दुर्गाधार में जानलेवा बना हुआ है। यहां पर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि केदारघाटी के आपदा प्रभावित लोग डरे और सहमे हुए हैं। आज तक 472 आपदा प्रभावित परिवारों का विस्थापन नहीं हो पाया है। विस्थापन न होने से आपदा प्रभावित बरसात में घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सिरोबगड़ का समाधान किया जाना अत्यंत जरूरी है। अधिकारियों के लिए सिरोबगड़ की पहाड़ियां सफेद हाथी साबित हो रही है। मलबा साफ करने के नाम पर करोड़ों रूपये का गबन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।

Leave A Comment