Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



समाधान पोर्टल के शिकायतों का समाधान कब…

cm-uk

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पिछले दिनों डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम भवन, सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल के विस्तारीकरण के तहत 24 घंटे टोल फ्री नम्बर 1905 का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत, सुझाव दर्ज करा सकते हैं। जिस पर, सम्बन्धित विभाग 10 दिन में अपनी फीडबैक देगा, जो कि एक सराहनीय पहल है, लेकिन, उपरोक्त नंबर पर दर्ज करवायी गयी शिकायतों के 10 दिन बाद बाद भी किसी भी प्रकार की जमीनी कार्यवाही नजर ना आने पर देवभूमि जनसेवा समिति के पदाधिकारियों, राजेन्द्र सिंह नेगी, नरेश अग्रवाल और कमलेश भट्ट द्वारा एक पत्र, प्रमुख सचिव (सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा विभाग) उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा है कि जिसमें, टोल फ्री नंबर सेवा को और अधिक बेहतर बनाये जाने हेतु कुछ सुझाव दिये गये और साथ ही, निवेदन किया गया कि देवभूमि जनसेवा समिति द्वारा दर्ज करवायी गयी शिकायतों पर की गयी विभागीय कार्यवाही पत्राचार के माध्यम से उपलब्ध करायी जाये, ताकि, पूर्व की भांति भविष्य में भी देवभूमि जनसेवाश् समिति निस्वार्थ जनसेवा भाव से कार्य करती रहे। राजेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल के टोल फ्री नं पर पिछले 10 दिनों में दर्ज करवाई गई, 10 लम्बित समस्याएं व शिकायतें पिछले दस दिनों में दर्ज कराई गई जिसका समाधान आज तक नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि लक्खीबाग देहरादून स्थित शमशान घाट से लगती बस्ती को खुले में शौच से मुक्त किया जाये। उनका कहना है कि तहसील चैक और प्रिंस चैक स्थित ट्रैफिक बूथस में पेड़ पौंधे पनप रहे हैं। सीएमआई चैक स्थित ट्रैफिक बूथ गिरने को तैयार है, साथ ही, एमकेपी चैक स्थित पुलिस पिकेट कूड़ेदान बन चुकी है। उनका कहना है कि गांधी पार्क राजपुर रोड पर पिछले करीब 2 वर्षों से पानी बर्बाद हो रहा है। जिसकी पूर्व में कई बार शिकायत की गयी। साथ ही, नगर निगम के बाहर और यूनिवर्सल पैट्रोल पम्प राजपुर रोड के पास पिछले लंबे समय से नालियां चोक हैं। जिस कारण, नाली का गन्दा पानी दिन रात सड़क पर बहता रहता है। उनका कहना है कि अपनी शिकायत में शिवम विहार जाखन में सड़क पर किये गए अवैध कब्जे को पूर्णरूप से ध्वस्त कर, आवाजाही हेतु मार्ग को सुगम बनाया जाये। पीड़ित परिवार द्वारा इसकी शिकायत, पूर्व में भी नगर निगम, एमडीडीए और समाधान पोर्टल में की गयी। उनका कहना है कि जनहित की सुविधा हेतु राजपुर रोड फुटपाथ पर सेंट जोजफ स्कूल, आरटीओ, एनआईवीएच, राष्ट्रपति आशियाना आदि स्थानों के होर्डिंग्स, तय मानकों के अनुसार लगाये जाएं। मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल के नं पर दर्ज शिकायत का मैसेज या कम्प्लेन नं मिले। कुछ कमियों को दूर कर, इसे और बेहतर बनाया जा सकता है। नैशविला रोड स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय को पार्टी विशेष की जगह, जनहित की सुविधा हेतु संचालित किया जाना चाहिये। पूरे राज्य भर में सुलभ शौचालयों में निर्धारित सुविधा शुल्क की राशि, एक हो। मनमानी वसूली, रोकी जाये। रिस्पना नदी में लम्बे समय से विद्युत लाईन झूल रही है। जिससे, कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जिस ओर, सम्बन्धित विभाग संज्ञान नहीं ले रहा।उक्त विद्युत लाइन रिस्पना नदी में दीपनगर, चकशाह नगर, बलवीर रोड, संजय कॉलोनी, बद्रीश कॉलोनी आदि क्षेत्रों से होकर गुजर रही है।

 

 

Leave A Comment