Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



महंगाई रूपी रावण का आप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

AAP

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी-राज के महंगाई रूपी रावण का पुतला दहन व महंगाई के विरोध घरना-प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि जल्द ही महंगाई को नियंत्रित नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर जनांदोलन किया जायेगा। यहां नेहरू कालोनी स्थित फुव्वारा चैक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा के नेतृत्व में इकट्ठा हुए और वहां पर उन्होंने केन्द्र सरकार राज में महंगाई रूपी रावण का पुतला दहन किया। कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रव्यापी महँगाई विरोधी प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड प्रदेश द्वारा राज्य की राजधानी दून में आज दशहरा पर्व के दिन महंगाई रूपी रावण का पुतला दहन व घरना-प्रदर्शन किया और कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के शासनकाल में लगातार महंगाई चरम पर पहुंच गई है लेकिन इसे नियंत्रित करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है लेकिन इस बढ़ती हुई महंगाई को नियंत्रित नहीं किया जा रहा है। सरकार लगातार उद्योगपतियों को लाभ पहंुचा रही है और जनता के हितों की ओर किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी की गई है और बढती हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाने की मांग की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मंे भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनी थी, उन्होंने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से जनता को बडे बडे सपने दिखाये थे परन्तु तीन साल में केन्द्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है। देश का किसान जो कि अन्नदाता है और कर्ज के तले दबकर आत्महत्या कर रहे है। नवयुवक जो की देश की 65 प्रतिशत आबादी है रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है और प्रतिवर्ष दो करोड युवाओं को रोजगार देने का वायदा भी ठंडे बस्ते में चला गया। उनका कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है और यहां तक की अब तो स्कूली बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घट रहे है और हमारे देश में वर्ष 2014 के बाद इस सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढाकर आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। उनका कहना है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इस बेतहाशा बढोत्तरी का विरोध करती है और जल्द ही इस बढोत्तरी को वापस नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शनों को जारी रखा जायेगा और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेश बहुगुणा, उमा सिसोदिया, सोमेश बुड़ाकोटी विशाल चैधरी, उपमा अग्रवाल, विरेन्द्र पोखरियाल, अशोक सेमवाल, शैलेश तिवारी, सुधीर पंत, धर्मेन्द्र, पूजा चौहान , श्याम लाल नाथ, जे सी मिश्रा, अजय शर्मा, अनुराग मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Comment