Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



बीमार माँ और भाई-बहनों के लिए 10 साल का रोहित जूते पॉलिश कर चला रहा घर

pehchan

भरतपुर | इस खबर को पढ़ कर आप को विडंबना ही लगेगा की 10 साल की उम्र के बच्चों के खेलने-कूदने की होती है,लेकिन भरतपुर के वी नारायण गेट इलाके के रैगर मोहल्ला में रहने वाले रोहित ने इतनी सी उम्र में पूरे परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ अपने नाजुक कंधों पर उठा रखा है | इतने कम उम्र में पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद इस मासूम ने घर की जिम्मेदारियों को एक व्यक्ति की तरह बखूबी संभाल रखा है | यही नहीं रोहित के सर पर एक पहाड़ और टूट पड़ा वह उसकी माँ का बिमारी के कारण विस्तर पकड़ लेना | रोहित घर के सारे काम करता है रोज सुबह छोटे भाई-बहनों और मां के लिए खाना बनाता है और बाद में खर्चा चलाने के लिए बाजार में फुटपाथ पर मोची की दुकान लगाकर शाम को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करके ही घर वापस लौटता है | विदित हो की 4 महीने पहले बीमारी के चलते दस वर्षीय रोहित के पिता गोविंद की मौत हो गई, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गोविंद की मौत के बाद उसकी पत्नी सुनीता घर-घर जाकर लोगों के झूठे बर्तन साफ करने लगी और जैसे-तैसे अपने बच्चों का पालन-पोषण करने लगी, लेकिन वह भी धीरे-धीरे बीमार रहने लगी.बीमारी का ठीक से इलाज नहीं करा पाने की वजह से वह कमजोर होती गई और फिर उसने भी काम पर जाना बंद कर दिया | घर में कोई और कमाने वाला नहीं होने की वजह से उसने अपना छोटा सा मकान भी गिरवी रख दिया.पाॉलिश करने का काम शुरू कर दिया. रोहित के पिता भी मोची का काम किया करते थे| वह मोरी चार बाग में जमीन पर बैठकर लोगों के फटे-टूटे जूते चप्पलों की मरम्मत करता है और उन्हें पॉलिश करता है. इस तरह किसी दिन वह 50 रुपये कमा लेता है तो किसी दिन 100 रुपये की कमाई हो जाती है | मासूम रोहित के ऊपर बचपन में ही परिवार का साया दूर होने पर गरीबी और तंगहाली में जीवन काटने पर मजबूर उसके मोहल्ले के लोग भी आहत हैं | रोहित के मोहल्ले के आस पास के लोग परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार और प्रशासन से गुहार भी लगाई है |

Leave A Comment