Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



सीएम ने ‘‘मुद्रा प्रोत्साहन अभियान‘‘ का किया शुभारंभ

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में उत्तराखंड शासन और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित ‘‘मुद्रा प्रोत्साहन अभियान‘‘ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोत्साहन अभियान नौजवान उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन अभियान है। इस अभियान के माध्यम से लोगों में यह भरोसा जगाना है कि वह स्वरोजगार के माध्यम से अपने साथ-साथ अन्य लोगों का भी आर्थिक विकास कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में लाभार्थियों ने मुद्रा योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने बैंकों से अपील की कि वह बिना किसी संकोच के पूर्ण मनोयोग के साथ इस महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाएं। मुद्रा ऋण लेकर लोगों ने स्वयं के साथ-साथ और भी कई लोगों को रोजगार दिया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से अपील कि की वह कैशलेस सोसाइटी को बढ़ावा दें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इनमें से कई लाभार्थियों ने रेडीमेड गारमेंट्स, डिजाइन एवं डेवलपमेंट सेंटर, जूतों की दुकान, मोटर पार्ट्स की दुकान आदि जैसे छोटे-छोटे उद्यमों के लिए ऋण लिया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी ने कहा कि मुद्रा योजना अर्थात माइक्रो यूनिट डिवेलप्मेंट और रिफिनांसिंग एजेंसी योजना (MUDRA) का उद्देश्य नये साहसी और मौजूदा व्यापारी/व्यवसायी वर्ग के व्यक्तियों को 10 लाख तक के ऋण बिना गारंटी के प्रदान करना है, जिसके अन्तर्गत छोटे कारोबारियों, दुकानदारों, लघु एवं कुटीर उद्योगों, सब्जी विक्रेताओं, ट्रांसपोर्टरों, रेहड़ी वाले, हेयर कटिंग सैलून, ब्यूटी पार्लर, मोटरसाइकिल बाइक रिपेयर करने वाले, रेस्तरां इत्यादि का कार्य करने वाले ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा आवेदक की कुशलता, उद्योग का प्रकार एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ऋण प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उन्होने बताया कि ‘‘मुद्रा प्रोत्साहन अभियान‘‘ के अंतर्गत पूरे देश में 50 स्थानों पर कैंप मोड में जन साधारण एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को योजना के अंतर्गत ऋण प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत समूचे उत्तराखंड राज्य में बैंकों द्वारा मुद्रा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों को शामिल करने के प्रयास किये जा रहे हैं। आज के इस कैम्प में विभिन्न बैंकों द्वारा 88 लाभार्थियों को 4.08 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, संयुक्त सचिव वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार सुचिन्द्र मिश्रा, सचिव वित्त अमित सिंह नेगी, महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक सुब्रत दास, नाबार्ड देहरादून के मुख्य महाप्रबंधक डी.एन.मगर, महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक अजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment