Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



त्रिवेंद्र सरकार का 278 करोड़ 90 लाख 93 हजार रूपये की धनराशि का दीपावली तोहफा

cm-uk

 

सरकार ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार दीपावली से पहले राज्य की सभी शहरी स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर सचिव, वित्त अमित सिंह नेगी द्वारा सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व ग्राम पंचायतों के लिए 278 करोड़ 90 लाख 93 हजार रूपये की धनराशि का शासनादेश जारी किया गया है। यह धनराशि चालू वित्तीय वर्ष के तहत सभी कर्मचारियों के वेतन व भत्तों के साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जारी की गई है। प्रदेश के 6 नगर निगमों यथा हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रुड़की, काशीपुर व देहरादून के लिए 58 करोड़ 60 लाख 17 हजार रुपये की धनराशी जारी की गयी है। इस राशि से निगम स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि, पथ प्रकाश व जल संस्थान के बकायों और रिटायर कर्मचारियों के दावों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा अवशेष धनराशि से केवल सफाई व स्वच्छता संबंधी वाहन जैसे कूड़ा वाहन, डंपर, टिप्पर, जेसीबी, कम्पेक्टर वाहन की भी खरीद की जा सकती है, लेकिन स्वच्छता वाहन के अलावा इस राशि से अन्य वाहन जैसे जीप और स्टाफ कार नहीं खरीद सकेंगे। प्रदेश के 40 नगर पालिका परिषदों के लिए उक्त शर्तों के साथ ही 69 करोड़ 39 लाख 33 हजार की धनराशि एवं 14 नगर पंचायतों के लिए 9 करोड़ 15 लाख 97 हजार की धनराशि जारी की गई है। निदेशक, शहरी विकास के कर्मचारियों की पेंशन निधि के लिए 1 करोड़ 4 लाख 18 हजार रुपए दिए गए हैं। पंचायती राज संस्थाओं के लिए त्रैमासिक किस्त के तहत कुज 121 करोड़ 85 लाख 28 हजार की धनराशि जारी की गई है। इसमें से 13 जिला पंचायतों के लिए 42 करोड़ 64 लाख 86 हजार की धनराशि जारी की गई है। 95 क्षेत्र पंचायतों के लिए दूसरी छमाही किस्त के रूप में 36 करोड़ 55 लाख 58 हजार रूपये, 7953 ग्राम पंचायतों के लिए 42 करोड़ 64 लाख 84 हजार रूपये की धनराशि जारी की गई है। नई बनी दो नगर पालिकाओं के लिए 1 करोड़ 25 लाख, 26 नई नगर पंचायतों के लिए 16 करोड़ 25 लाख, गैर निर्वाचित निकायों के लिए 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई है। इस तरह से शहरी स्थानीय निकायों को कुल 157 करोड़ 5 लाख 65 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।

Leave A Comment