Breaking News:

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 का सफल समापन -

Saturday, October 10, 2026

सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद -

Saturday, October 10, 2026

सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें -

Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी का बजा अलार्म, प्रत्येक माह के 9 को बजेगा अलर्म -

Friday, October 9, 2026

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026



दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई

 

हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने रानीपुर कोतवाली में तैनात एक महिला एएसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला एएसआई पर दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन के विवाद में शिकायतकर्ता का समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। महिला एएसआई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रानीपुर कोतवाली में तैनात एएसआई उससे मामले का निपटारा कराने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता का दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि महिला एएसआई मामले में समझौता कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और रिश्वत लेते हुए महिला दरोगा को पकड़ने की योजना बनाई गई। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को महिला के बताए पते के अनुसार हरिद्वार बुलाया। हरिद्वार में जैसे ही महिला एएसआई ने रिश्वत मांगी, तभी कार्रवाई करते हुए एएसआई को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि माहिला दरोगा की तैनाती रानीपुर कोतवाली में है, जबकि उसे शहर कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर उसकी ड्यूटी शहर कोतवाली क्षेत्र में लगी हुई थी। इसी दौरान उसने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया था। विजिलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Comment