Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



उत्तराखंड : कांग्रेसी नेता के आफिस में घुसे बदमाश, जेवर व नगदी लूटी

ukuk

देहरादून। कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्घ्माना के ईसी रोड स्थित दफ्तर में रविवार सुबह करीब 7.30 पर तीन हथियार बंद बदमाश घुस आए। उन्होंने वहां मौजूद दो कर्मचारियों को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर कर्मचारी के जेवर ओर कुछ नगदी लूट ली और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश धस्माना पर हमला करने के इरादे से दफ्तर में घुसे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुबह दफ्तर में कार्यरत कर्मचारी धर्मेंद्र चाय बना रहा था। इससे दौरान हथियार बंद तीन लोग सीधे किचन में घुस आए और धर्मेंद्र से धस्घ्माना के बारे में पूछने लगे और उसके साथ रहने वाले अन्य लोंगों के बारे में पूछने लगे। जैसे ही उसने अन्य लोगों के बारे में बताया तो बदमाशों ने उसके हाथ बांधकर आंखों में भी पट्टी बांध दी और दूसरे कमरे में पहुंचकर धर्मेंद्र के भाई विपिन के भी हाथ बांध दिए। इसके बाद उन्होंने आफिस में रखे अलमारी, ड्रोज खंगाले और तेजी से इनकम टैक्स वाली गली में निकल गए। इसी दौरान विपिन रावत ने किसी तरह अपने हाथ खोले और आफिस में ही मौजूद एक अन्य कर्मचारी सूरज को यह बात बताई। दोनों ने छत में आकर शोर मचाना शुरू किया और इनकम टैक्स की ओर बदमाशों के पीछे भागे। सूरज के मुताबिक तीनों एक सेंट्रो कर से निकल गए। बाद में उसने इसकी सूचना धस्घ्माना को दी। सूचना पर धस्घ्माना सहित एसएसपी, एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी प्रदीप राय के कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गए है। कर्मचारियों ने जिस गाड़ी नम्बर दिया है, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इस संबंध में सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि वह रोज सुबह कुछ देर के लिए आफिस आते हैं। संडे होने की वजह से वह आज नहीं आए। बदमाशों को यह बात पता थी कि वह सुबह कुछ देर के लिए आते हैं। शायद वह उन पर हमला करने आए होंगे। पुलिस में तहरीर दी दी गई है।

 

 

 

Leave A Comment