Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



प्रदेश में पूंजी निवेश के लिए कवायत तेज

uk

देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सिडकुल बोर्ड के बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। लंबित परियोजनाओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए टाइमफ्रेम बनायें। सचिवालय में सिडकुल बोर्ड की 43वीं बैठक में बताया गया कि अब तक 30 हजार करोड़ रूपये का पूंजी निवेश राज्य में हुआ है। बैठक में बताया गया कि सिडकुल ने सात औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये हैं। अब तक 8708.9 एकड़ भूमि पर विकसित औद्योगिक क्षेत्र में छोटे-बड़े 2000 उद्योग स्थापित हुए हैं। पंतनगर, हरिद्वार, सेलाकुई, कोटद्वार आईटी पार्क, सितारगंज फेज एक और दो, काशीपुर में सिडकुल द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में 1,60,718 लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं और 22,000 करोड़ रूपये का पूंजी निवेश हुआ है। बताया गया कि 2011-12 में उ0प्र0 के 16 औद्योगिक क्षेत्रों को सिडकुल को सुपुर्द किया गया। इसे सिडकुल द्वारा औद्योगिक इकाइयों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। 1,102.72 एकड़ भूमि पर विकसित इन औद्योगिक क्षेत्रों में 1,140 करोड़ रूपये का पूंजी निवेश आकर्षित किया गया है। इससे 15,250 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। बताया गया कि सिडकुल के पास 931 करोड़ रूपये की औद्योगिक, 216 करोड़ रूपये की व्यावसायिक, 94 करोड़ रूपये की आवासीय और 202 करोड़ रूपये की संस्थागत भूमि उपलब्ध है। इसके अलावा 1002 एकड़ भूमि खुरपिया फार्म और 803 एकड़ भूमि नेपा लि. की मिली है। सिडकुुल के पास 913 करोड़ की 944 एकड़ भूमि पंतनगर, कोटद्वार, काशीपुर टेक्सटाइल पार्क, जसपुर टेक्सटाइल पार्क और भीमताल में उपलब्ध है। बताया गया कि उपलब्ध भूमि पर सिडकुल द्वारा औद्योगिक इकाइयों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। थाईलैंड, बेल्जियम, इटली, चीन का प्रतिनिधिमंडल पूंजी निवेश की संभावना की तलाश करने औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण किया। दक्षिण कोरिया की कम्पनियों ने भी पूंजी निवेश की रूचि दिखाई है। वर्ष 2016-17 में सिडकुल ने 70 करोड़ रूपये की 40 इकाइयों को आकर्षित किया है। बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, एमडी सिडकुल आर.राजेश कुमार, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के.पंकज गुप्ता, अपर सचिव वित्त एल.एन.पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave A Comment