Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



IAS अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद

IAS

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। महानिदेशक सूचना डाॅ. पंकज कुमार पाण्डेय ने शहीद सैनिक श्री नरपाल सिंह राजकीय इण्टर काॅलेज थानों में जाकर छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत कर उन्हें लगन से मेहनत करने और आगे चलकर क्या बनना है, उसके लिए आज से ही लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। डाॅं. पंकज पाण्डेय का एम.बी.बी.एस पृष्ठभूमि होने के कारण छात्रों ने उनसे डाॅक्टरी की पढ़ाई के लिए तैयारी एवं योग्यता के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा छात्रों ने आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी डाॅ. पाण्डेय से जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय के महत्व को समझना जरूरी है। लक्ष्य को हांसिल करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर पल की गतिविधियों से अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याएं, यदि कोई हों, बताने के लिए प्रेरित भी किया। डाॅ. पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सामुदायिक सेवा और सामाजिक गतिविधियों के प्रति सदैव जागरूक रहने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने रा.इ.का. थानों में वृक्षारोपण भी किया। जिलाधिकारी देहरादून एस.ए मुरूगेशन ने सहसपुर ब्लाक के न्याय पंचायत भगवन्तपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठाल गांव में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होने अध्यापकों से कहा कि शिक्षक पाठशाला में विद्याध्यन के साथ विद्यालय को संस्कारशाला भी बनाये जिससे बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके तथा वे बच्चों को सुयोग्य नागरिक बनाने में शिक्षक अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के साथ लगभग दो घण्टे रहे तथा उन्होने बताया कि वो भी ऐसे ही अपने गांव के सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत् रहें तथा उनके पिताजी भी एक शिक्षक रहें। मंडलायुक्त दिलीप जावलकर ने रा.इ.का.बडोवाला(जौली) व रा0प्रा.विद्यालय, भानियावाला, देहरादून में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होने कहा कि बच्चों के वर्तमान को सुधार कर ही देश का भविष्य सुधारा जा सकता है। आज सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को उपर उठाने के लिए और उपयोगी कदम प्रयोग में लाने होंगे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी जावलकर से कई प्रश्न पूछे। वी0सी0, एम.डी.डी.ए. आशीष श्रीवास्तव ने राजकीय इण्टर कालेज मेहूवाला में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

 

Leave A Comment