Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



जानिए किस कार्य में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना

uk

देहरादून | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत देश का पहला प्रशिक्षण केन्द्र राज्य के देहरादून जनपद में 60 युवाओं के प्रशिक्षण से आरम्भ किया जा चुका है। यह केन्द्र स्किल प्रोटेक्नोलाजीस के स्टार कम्प्यूटर अकादमी केन्द्र में सचांलित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को फील्ड टेकनीशियन कम्प्यूटर एण्ड पेरिफेरल के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का राज्य के युवाओं हेतु कौशल विकास पर विशेष बल है। राज्य सरकार एवं मिशन के प्रयासों से यह गौरव राज्य को प्राप्त हुआ है। देश का पहला प्रशिक्षण बैच प्रारम्भ करने में कुछ तकनीकी कठिनाइयाँ आ रही थी, जिन्हें MSDE एवं NSDC के साथ समन्वय कर दूर किया कर दिया गया है। भविष्य में इस योजना के अन्तर्गत और भी प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित कर युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु मिशन प्रतिबद्व है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020 तक 40000 युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से पूर्व उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन के माध्यम से 12000 से अधिक युवाओं को 32 विभिन्न सेक्टरों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, एवं इन युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये। उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन द्वारा कुशल उत्तराखण्ड एप्प विकसित किया गया है। इस एप्प के माध्यम से लोग अपनी आवश्यकतानुसार अपने क्षेत्र में उपलब्ध कुशल युवा (प्लम्बर, इलैक्ट्रीशियन आदि) से सम्पर्क कर कार्य करा सकते हैं। यह एप्प GOOGLE PLAY STORE से DOWNLOAD की जा सकती है। उत्तराखंड कौशल विकास मिशन द्वारा नारी निकेतन व जिला कारागार देहरादून, हरिद्वार, उद्यम सिंह नगर तथा नैनीताल में बंदियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किये गये। मिशन राज्य के विभिन्न सरकारी आई0टी0आई0 में भी अल्पकालीन प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इस वर्ष सी0सी0टी0वी0 कैमरा रिपेयर इंस्टालेशन के बैच आई0टी0आई0 हरिद्वार में प्रारम्भ किये जायेगें। उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति द्वारा प्रशिक्षण में विविधता एवं गुणवत्ता लाये जाने हेतु 23 सेक्टर स्किल कांउन्सिल के साथ अनुबन्ध किये गये है। उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन को जून 2017 में पेरिस (फ्रांस) में आयोजित विश्व की द्वितीय ग्लोबल स्किलमीट में Innovation in UK IT in Skill Development का अवार्ड भी मिला। इसके अतिरिक्त गत दो वर्षो में टी0वी0 100 द्वारा भी उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन को उनके उल्लेखनीय कार्यो हेतु कौशल विकास के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का अवार्ड भी दिया है। उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन द्वारा भविष्य में युवाओं को बाजार की मांग केे अनुरूप कौशल विकास प्रशिक्षण किया जाना प्रस्तावित है।

Leave A Comment