Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



मित्र पुलिस की भूमिका साकार करे : पुलिस महानिदेशक

DGP

देहरादून। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में आयोजित विशेष महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के 48 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षुओं की दीक्षान्त परेड का बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने निरीक्षण किया। डीजीपी ने प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वाेत्तम एवं अन्तर कक्ष में प्रथम आने पर लक्ष्मी सकलानी, बाह्य कक्ष में प्रथम स्थान आने पर पिंकी तोमर, प्रथम परेड कमाण्डर प्रीति ग्वाड़ी, द्वितीय परेड कमाण्डर पूनम रावत तथा परेड एडज्यूडेन्ट के लिये कुमारी मेघा शर्मा को सम्मानित किया। डीजीपी ने अपने सम्बोधन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल के प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकों एवं विशेष रूप से प्रधानाचार्य, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, और उनके सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात शानदार परेड के लिए सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसे वर्दीधारी बल में शामिल हो रहें, जिसे एक्जीक्यूटिव कानून के अधिकार मिले हैं तथा एक प्रजातान्त्रिक व्यवस्था में अत्याधिक शक्तियां प्रदान की गयी हैं। वर्दी पहनना एक गौरव का विषय है जो आपको अपने कर्तव्य पालन करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्दी का गौरव और सम्मान बनाये रखते हुये पूरी निष्ठा, लग्न एवं पारदर्शिता से उत्तराखण्ड में मित्र पुलिस की भूमिका को साकार करने, पुलिस व जनता के मध्य आपसी सामंजस्य एवं जनसभागिता से अपराधों के नियंत्रण तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थापना करने में अपना सम्पूर्ण योगदान देने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार इतनी बडी संख्या में पुलिस में महिलाओं की भागीदारी हो रही है यह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। राज्य के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में पहली बार सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित उपनिरीक्षकों का एक वर्ष का आधारभूत प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्व कराया गया। इससे पूर्व उप निरीक्षकों के आधारभूत प्रशिक्षण राज्य से बाहर उत्तर-प्रदेश, अन्य राज्यों में सम्पन्न कराये जाते रहे है। राज्य पुलिस में महिला उपनिरीक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वर्ष-2016 में महिला उपनिरीक्षकों की विशेष भर्ती करायी गयी। वर्तमान में महिला उपनिरीक्षक सीधी भर्ती वर्ष-2016 के माध्यम से चयनित प्रथम बैच में 44 महिला तथा वर्ष-2014 के 04 (02 पुरूष 02 महिला) कुल 48, उपनिरीक्षक प्रशिक्षु कसम परेड के उपरान्त पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुये। इसी क्रम में द्वितीय बैच के प्रशिणाधीन 29 प्रशिक्षु माह फरवरी 2018, तथा तृतीय बैच के 47 प्रशिक्षु माह मई 2018 में इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य के पुलिस बल में शामिल होंगे। भविष्य में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 21 पुलिस उपाधीक्षकों का प्रशिक्षण भी पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में संचालित किया जाना भी प्रस्तावित है। डीजीपी द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर में नवर्निमित शस्त्रागार भवन का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जीएस मार्ताेलिया, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, एन0 एस0 नपलच्याल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, सुखवीर सिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं अन्य अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक व प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे।

Leave A Comment