Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



जगुआर ने राइनो को 4 विकेट से हराया

CRI

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की तरफ से पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित की जा रही अजय गौतम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पैथंर्स ने लाॅयंस को 58 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, दूसरे मैच में जगुआर ने राइनो को 4 विकेट से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में पैथंर्स ने लगातार दो लीग मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी कर लाॅयंस ने निर्धारित आवरों में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए।। सलामी बल्लेबाज प्रवीन बहुगुणा ने 23 और रविन्द्र बड़थ्वाल ने 17 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरूआत दी। वन डाउन आए विजय जोशी ने एक छोर पर जमकर खेलते हुए नाबाद 54 रन बनाए। दूसरे छोर पर सुबोध भट्ट ने 15 और सोबन सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। लाॅयंस की तरफ से राजेश जुयाल ने 3 विकेट लिए, भूपेन्द्र राणा, संजीव कंडवाल, अभय कैन्तुरा और अजय ने 1-1 विकेट लिए, जीत के लिए 178 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे लाॅयंस के सलामी बल्लेबाज अजय भट्ट और अजय कैन्तुरा ने टीम को शानदार शुरूआत दी, एक समय दोनांे बल्लेबाज टीम को काफी अच्छी स्थिति में ले गए थे, लेकिन अभय कैंन्तुरा के 44 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद टीम संभल नही सकी और सभी बल्लेबाज कुल 119 रन पर ढेर हो गए। अजय भट्ट ने 36 रन का योगदान किया। पैथंर्स की तरफ से कप्तान विकास गुसांई ने 3 विकेट चटकाए। विजय जोशी और हिमांशु जोशी ने 2-2 विकेट लिए। मैच में विजय जोशी बेस्ट बेट्समैन और विकास गुसांई बेस्ट बाॅलर रहे। इससे पहले खेले गए मैच में जगुआर ने राइनो को 4 विकेट से हराया। राइनो ने पहले बल्लेबाजी की और संजय नेगी ने शानदार नाबाद 46 रन बनाए, प्रदीप फरस्वाण ने 15 रन का योगदान किया। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को नही छू सका और पूरी टीम 99 रन पर ढेर हो गई। जगुआर के मनोज जायड़ा ने प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक बनाकर कुल 5 विकेट लिए, नवीन थलेड़ी, स्पर्श घिल्ड़ियाल और नवीन कुमार ने 1-1 विकेट लिए। जगुआर ने जीत का लक्ष्य 17.4 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल किया, सलामी बल्लेबाज किशोर ने 26 रन बनाए। जबकि अंकित ने 20, स्पर्श ने 8 और मनोज ने नाबाद 8 रन बनाए। राइनो की तरफ से राजीव गुप्ता और चेतन गुरूंग ने 2-2 विकेट लिए, महेश पांडे और प्रदीप ने 1-1 विकेट लिए। मैच में संजय नेगी बेस्ट बेट्समैन और मनोज बेस्ट बाॅलर रहे।

Leave A Comment