Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



मैड ने रिस्पना पुनर्जीवन पर इको टास्क फ़ोर्स को दिया विस्तृत ज्ञापन

MAD

देहरादून | देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मैड संस्था ने इको टास्क फ़ोर्स को रिस्पना पुनर्जीवन पर एक विस्तृत ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने से पूर्व इको टास्क फ़ोर्स ने ज़िला अधिकारी, सिंचाई सचिव समेत विभिन्न उच्च अधिकारियों से रिस्पना पुनर्जीवन पर उनकी राय एवं सलाह मशवरा माँगा था। इसी कड़ी में इको टास्क फ़ोर्स का पत्र मैड संस्था को भी दिया गया था। गौरतलब है कि सामाजिक संगठनों में से केवल मैड से उसके सुझाव मांगे गए थे क्योंकि संस्था के सदस्यों ने इससे पुर्व 15 नवंबर को मुख्य सचिव उत्पल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिस्पना पुनर्जीवन पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी थी और इको टास्क फ़ोर्स के अधिकारियों को रिस्पना के उद्गम स्थल का भी मुआयना कराया था। अपनी तरफ से मैड संस्था ने सुझाव पेषित करने से पहले देहरादून के विभिन्न सामाजिक संगठनों को एक बैठक में बुलाकर उनसे उनके सुझाव मांगे थे। इसमें 15 से भी ज़्यादा संगठन शामिल हुए थे। इसके बाद मैड संस्था ने खुद आत्मचिंतन एवं मंथन किया और अपने सुझाव पेषित किये। इन सुझावों में मुख्य बल इस सुझाव पर दिया गया कि रिस्पना के उद्गम क्षेत्र को रिस्पना इको सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया जाए और निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध एवं नियंत्रण किया जाए। इसमें सुझाव यह दिया गया है कि ना सिर्फ मसूरी से आ रही जलधारा को पुराने राजपुर के समीप केलाघट एवं मकरैत तक संरक्षित किया जाए बल्कि नदी के दोनों तरफ 50 मीटर तक के क्षेत्र को संरक्षित घोषित किया जाए। इसके साथ साथ मैड संस्था ने यह भी सुझाव दिया है कि रिस्पना में शून्य कूड़ा निस्तारण का लक्ष्य होना चाहिए और इसके लिए ज़रूरी है कि बड़े होटलों को भी सख्त निर्देश दिए जाये कि वह अपने कूड़े इत्यादि का खुद उपचार करें और उसे उपचार प्रणाली के बाद ही रिस्पना में प्रभाव के लिए भेजें। इसके साथ मैड संस्था ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि अंततः रिस्पना के पुनर्जीवन का कार्य बिना वैज्ञानिक सलाह के होना मुमकिन नहीं है। इसके लिए राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रूड़की की 2014 की उस रिपोर्ट को बुनियाद बनाया जा सकता है जिसमे प्रारंभिक शोध के बाद राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान ने रिस्पना को बारहमासी नदी का दर्जा दिया था और आगे भी शोध जारी रखने की बात कही थी। इसलिए मैड संस्था ने यह सुझाव दिया है कि राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान या वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन जियोलॉजी को यह कार्यभार दिया जाए कि वह रिस्पना पुनर्जीवन का खाका तैयार करें और पानी के बहाव का आंकलन करने हेतु उसमे जो भी यंत्र ज़रूरी तौर पर चाहिए होते हैं उनसे वह अपना काम शुरू करें। इसके साथ साथ मैड ने यह भी सुझाव दिया है कि रिस्पना पुनर्जीवन पर विभिन्न सरकारी विभागों को साथ काम करने की ज़रूरत है। उदाहरण के तौर पर यह कहा गया कि एक और जहाँ रिस्पना की सफ़ाई का कार्य नगर निगम को दिया गया है वहीँ दूसरी और लोक निर्माण विभाग सड़कें बनाने हेतु प्लास्टिक का इस्तेमाल करना चाहता है और इसके लिए जगह जगह आवेदन देता रहता है। इसलिये ऐसी प्रणाली विकसित की जा सकती है जिससे रिस्पना की सफाई से निकल रहा पॉलिथीन लोक निर्माण विभाग तक पहुँचाया जा सके या पुनः चक्रिकरण के लिये दिया जा सके। इसी तरह के नाना प्रकार के सुझावों के साथ मैड संस्था ने अपना ज्ञापन इको टास्क फ़ोर्स को इस उम्मीद के साथ दिया है कि डी पी आर बनाने में यह सुझाव काम आएंगे। गौरतलब है कि मैड संस्था रिस्पना पुनर्जीवन पर विगत सात वर्षों से अभियान छेड़े हुए है और इस संस्था के सभी सदस्य पंद्रह से चौबीस वर्ष की आयु के युवा रहे हैं।

Leave A Comment