Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



चीन की रिटेल कारोबार पर बढ़ती पकड़ से भारतीय रिटेलर परेशान

देहरादून। रिटेल सेक्टर के लघु एवं मध्यम उद्यम भारतीय रिटेल कारोबार में चीन के तेजी से उभरने से चिंतित हैं और इसे उनके कारोबार पर संकट मान रहे हैं। हाल में भारत सरकार ने भी अपने अधिकारियों को उनके एंड्राइड मोबाइल पर चीनी ऐप्स डाउनलोड न करने की अधिसूचना जारी की है। सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि डाटा सुरक्षा के लिहाज से वाइबो, एमआई वीडियो काॅल-एक्सोमि, शेयरइट, सेल्फी सिटी, क्यू-क्यू लांचर, मेल मास्टर, वायरस क्लीनर, एमआई कम्युनिटी, यूसी न्यूज, एपस ब्लोसर, यूकेन मेकअप, 360 डिग्री सिक्योरिटी, आदि बहुत खतरनाक हैं और इनका देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। यह अधिसूचना खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर दी गई है। इसमें उल्लेख है कि चीनी कम्पनियों में विकसित कई ऐप्स स्पायवेयर या मालवेयर हैं और डाटा सुरक्षा के लिए खतरानक हैं। सभी अधिकारियों को उनके एंड्राइड फोन में ये ऐप्स नहीं डाउनलोड करने की चेतावनी दी गई है और जो पहले से इनका इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें तत्काल बंद कर देने की हिदायत दी गई है। भारतीय बाजार पर चीनी वार के मद्देनजर बजाज आॅप्टिक्स के मालिक सचिन बजाज ने कहा, ‘‘हमारे देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत हुई है। खास कर रिटेल सेक्टर में अच्छी तेजी आई है। इसलिए चीन की कम्पनियां भारतीय बाजार पर अधिकार करना चाहती हैं। परंतु इन कम्पनियों के सस्ते पीओएस का भारी संख्या में भारतीय बाजार आना हमारे लिए गंभीर खतरा हो सकता है। उन कम्पनियों को बड़ी मात्रा में हमारे डाटा मिलने से भारतीय रिटेल जगत मुसीबत में पड़ सकता है।’’ फिक्की और डेल्वाइट की एक साझा रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन, ऐप्स, वेब और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग से ओम्नी-चैनल रिटेल में तेजी आएगी। देश में 10 प्रतिशत की दर से बढ़ती रिटेल इंडस्ट्री में आॅफलाइन और आॅनलाइन सेवाओं का तालमेल होगा और यह इंडस्ट्री 2021 तक लगभग दोगुना हो कर रु. 85 ट्रिलियन (लाख करोड़) का आंकड़ा छू लेगा। रिटेलरों का कहना है कि भारत में रिटेल आॅटोमेशन कम्पनियां पहले से मौजूद होने के बावजूद हमारा देश हार्डवेयर और ऐप्स में चीनी घुसपैठ क्यों होने दे। खास कर चीनी ऐप्स की खतरनाक चाल को देखते हुए क्यों न इसकी रोकथाम में तेजी आए! नई दिल्ली में परिधानों की एक दुकान साई राम कलेक्शन के मालिक नीरज रामरखयानी ने बताया, ‘‘चीनी कम्पनियों से सतर्क रहना जरूरी है। खास कर ई-काॅमर्स और रिटेल कारोबार से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अधिक सतर्क रहना होगा।’’ दिल्ली में पतंजलि प्रोडक्ट्स की दुकान मित्तल स्टोर के मालिक हर्ष मित्तल का कहना है, ‘‘बाजार में चीनी प्रोडक्ट्स भरे पड़े हैं। उपभोक्ता सामानो के लगभग सभी सेगमेंट में आप चीनी प्रोडक्ट देख सकते हैं हालांकि आपके पास भारतीय उत्पादों के बेहतर विकल्प हैं। यह घेरलू रिटेल कारोबार पर खतरे का स्पष्ब्ट संकेत है।’’

Leave A Comment