Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



उत्तराखंड सरकार की हाईकोर्ट ने की तारीफ

नैनीताल | ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है हाई कोर्ट किसी “सरकार ” के कामो की तारीफ करे जी हां ऐसा उत्तराखंड राज्य के लिए हुआ है | उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा अपने एक फैसले में उत्तराखंड सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि ये “गुड गवर्नन्स” का प्रतीक है। कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार के सचिव स्वास्थ्य की तारीफ़ करते हुए उनके अच्छे कार्य से सम्बंधित कोर्ट ऑर्डर की प्रति को उनके पर्सनल रिकॉर्ड में रखने को कहा है ।यह संभवत पहला अवसर होगा जब हाई कोर्ट ने खुलकर ऑन रिकॉर्ड इस तरह सरकारी प्रयासों की तारीफ की है । मामला नागरिक मंच बागेश्वर द्वारा बागेश्वर में ट्रामा सेंटर खोलने को लेकर दाखिल की गई याचिका से संबंधित है , जिसमें हाईकोर्ट ने ट्रामा सेंटर खोलने के निर्देश दिए थे । हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने बागेश्वर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक सर्जन ,एक ऑर्थोपेडिक सर्जन , एक रेडियोलॉजिस्ट , एक एनेस्थेटिस्ट और दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर सहित पैरमेडिकल स्टाफ़ की नियुक्ति की । सचिव स्वास्थ्य ने हाईकोर्ट में दाखिल अपने एफिडेविट में बताया कि ट्रामा सेंटर पूर्ण रूप से फंक्शनल है और अभी तक 795 ट्रॉमा पेशेंट्स में से 705 का सफलतापूर्वक उपचार भी किया जा चुका है । जस्टिस राजीव शर्मा और जस्टिस आलोक सिंह की बेंच ने ट्रामा सेंटर की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सचिव स्वास्थ्य की विशेष रूप से तारीफ की । हाई कोर्ट ने ऑर्डर की कापी को सचिव स्वास्थ्य के पर्सनल रेकर्ड में रखने को भी कहा है। हाई कोर्ट ने बागेश्वर में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए भी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की । राज्य सरकार ने 16 नवंबर को ब्लड बैंक की स्थापना के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को अप्लाई किया था और 8 दिसंबर को ड्रग कंट्रोलर जनरल ने ब्लड बैंक को फंक्शनल बनाने के लिए सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।

Leave A Comment