Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



500 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया

uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय पवेलियन ग्राउण्ड में यूथ फाउण्डेशन उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प एवं उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय धन्वन्त्री वैद्यशाला द्वारा लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। कैम्प में लगभग 500 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिव्यांगों को व्हील चियर का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्त दान पुण्य का काम है। एक यूनिट रक्त दान से चार लोगों को जीवन मिलता है। आज 500 लोगों के रक्तदान करने से दो हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के हितों के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा राज्याधीन सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं तथा सार्वजनिक उद्यमों निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थानों में दिव्यांगों के लिए निर्धारित 03 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 04 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। दिव्यांगों की सुविधा हेतु विभिन्न चयन संस्थाओं द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु सुरक्षा प्रदान किये जाने, परीक्षा केन्द्र बहुमंजिले भवन में होने की स्थिति में भूतल स्थित कक्ष में सीट आवंटित किये जाने की व्यवस्था की गई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा महानगर कार्यालय, परेड ग्राउण्ड में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों द्वारा भी रक्तदान किया गया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिद्धपीठ प्राचीन शिव मन्दिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जन्मदिन मनोबल और आत्मबल को बढ़ाने के लिए ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय पर सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाप जीरो टालरेन्स की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का नुकसान सामाजिक और आर्थिक रूप से गरीब व्यक्ति पर पड़ता है, इसलिए किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचारियों के खिलाप कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक खजान दास, विधायक हरबंस कपूर, विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, भाजपा नेता नरेश बंसल, विनय गोयल, सुनील उनियाल गामा, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment