Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



30 दिसंबर को होगा “उत्तराचंल प्रेस क्लब” का मतदान

uk

 

देहरादून।  उत्तराचंल प्रेस क्लब वर्ष-2018 कार्यकारिणी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए 284 सामान्य सदस्यों को ही मताधिकार प्राप्त है। मतदाताओं को अपने साथ पे्रस क्लब द्वारा जारी परिचय पत्र या आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसंेस या निर्वाचन आयोग का वोटर कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जो सामान्य सदस्य अभी तक क्लब कार्यालय से अपने परिचय पत्र नहीं ले गए है, वे क्लब कार्यालय से अपने परिचय पत्र प्राप्त कर लें। चुनाव अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र भसीन ने एक प्रेसवार्ता के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 284 सामान्य सदस्यों को ही मताधिकार प्राप्त है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी-2018 के चुनाव में कुल 17 पदों पर निर्वाचन होना है। जिसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री 2 (इनमें से 1 महिला सदस्य आरक्षित), कोषाध्यक्ष व सम्पे्रक्षक पद शामिल है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के 9 पदों पर निर्वाचन होना हैं। पे्रस क्लब कार्यकारिणी में 2 पदेन व 2 मनोनीत सदस्य भी होंगे। पदेन सदस्य निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष व महामंत्री होंगे, यदि इनमें से कोई दोबारा कार्यकारिणी के किसी अन्य पद या सदस्य के रूप में निर्वाचित होता है, तो इस दशा में यह पद रिक्त माने जाएंगे। कार्यकारिणी के 2 अन्य मनोनीत पदों में से एक गढ़वाल व एक कुमाॅऊ मण्डल से शामिल किया जाएगा (संबंद्ध पे्रस क्लबों से)। डाॅ0 भसीन ने बताया कि कार्यकारिणी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और संप्रेक्षक पद के लिए एक हजार रूपये (रू.-1000 मात्र) और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दो सौ रूपये मात्र (रू.-200 मात्र) जमानत राशि (नामांकन शुल्क) देय होगा। जबकि प्रति नामांकन पत्र 10/- रूपये का होगा। नामांकन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, जबकि जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों को जमानत राशि का 50 प्रतिशत भुगतान होगा। शेष राशि पत्रकार कल्याण कोष में जमा कराई जाएगी। 26 दिसंबर 2017 को पूर्वाहन 10.45 बजे से अपराहन 1 बजे तक नामाकंन पत्रों की बिक्री होगी। इसी दिन 2 बजे से 3 बजे तक नामाकंन पत्रों की जाॅच और 4ः30 बजे नामाकंन प्रत्याशियों की सूची सूचना पट्ट पर चस्पा। 27 दिसंबर, 2017 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रत्याशियों के नाम वापसी। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची की घोषणा 3 बजे चस्पा की जाएगी। 30 दिसंबर (यदि मतदान आवश्यक हुआ) को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन अपराह्न 4 बजे से मतगणना प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु वही सदस्य अर्ह होगें, जो न्यूनतम 40 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ ही उत्तराखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से सक्रिय हो और क्लब में उसकी सदस्यता न्यूनतम 10 वर्ष पुरानी हो। महामंत्री पद हेतु वही सदस्य अर्ह होगा, जो न्यूनतम 35 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ ही उत्तराखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 12 वर्ष से सक्रिय हो और क्लब में उसकी सदस्यता न्यूनतम 10 वर्ष पुरानी हो। कोषाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए वही सदस्य अर्ह होगा, जो न्यूनतम 30 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ ही उत्तराखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 10 वर्ष से सक्रिय हो और क्लब में उसकी सदस्यता न्यूनतम 6 वर्ष पुरानी हो। संयुक्त मंत्री, संप्रेक्षक और सदस्य कार्यकारिणी हेतु वही सदस्य अर्ह होगा, जो न्यूनतम 25 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ ही उत्तराखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 5 वर्ष से सक्रिय हो और क्लब में उसकी सदस्यता कम से कम 3 वर्ष पुरानी हो। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के लिए क्लब कार्यालय से नो ड्यूज प्रमाण पत्र व 10 रूपये के स्टांप पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र अनिवार्य रूप से देना होगा। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से आचार संहिता का पालन करने व स्वस्थ परंपरा के साथ प्रचार करने की अपील की। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी कुंवर बहादुर अस्थाना, दिलीप सिंह राठौड मौजूद रहे।

Leave A Comment