Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



सीएम ने विवाह सम्मेलन में 50 जोड़ो को दिया आशीर्वाद, जानिए खबर

cm-uk

बाजपुर /देहरादून | बाजपुर में आयोजित सर्वधर्म विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सम्मिलित हुए। नवविवाहित पचास दम्पत्तियों को शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह असीम स्नेह, प्रेम एवं अटूट विश्वास से युक्त अत्यन्त महत्वपूर्ण संस्कार है। तथा जीवन का हिस्सा है। उन्होंने विवाहित दम्पत्तियों से जीवन के हर मोड़ पर एक-दूसरे के प्रति आपसी स्नेह, प्रेम एवं अटूट विश्वास, आत्म समर्पण की भावना के साथ गृहस्थ जीवन व्यतीत करने की अपेक्षा की। उन्होंने इस पुनीत कार्य के आयोजन के लिए हरेन्द्र सिंह ढिल्लन ‘‘लाडी‘‘ परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार किसानों के हितों एवं उनके चहुमुॅखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा निरन्तर किसानों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का 170 करोड़ रूपये की देनदारी बाकी थी, जिसमें से अब तक 137 करोड़ रूपये की धनराशि का भुगतान किसानों को कर दिया गया है तथा गन्ना किसानों के शेष भुगतान हेतु 33 करोड़ की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने घोषणा की कि गन्ना किसानों को शीघ्र ही यह धनराशि वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों को आधुनिक तरीके से उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्या ने नव विवाहित दम्पत्त्यिों के सफल एवं सुखद जीवन व्यतीत करने व दीर्घायु की मनोकामना करते हुए कहा कि तराई का क्षेत्र एक गुलदस्ते के समान है जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों की तरह सभी धर्मों के लोग एक साथ मिल-जुलकर रहते हैं जिस कारण यह गुलदस्ता भली भाॅति फल-फूल रहा है। इसी क्रम में ढिल्लन परिवार द्वारा किया जा रहा सर्वधर्म विवाह सम्मेलन एक सराहनीय कार्य है। ज्ञातव्य है कि हरेन्द्र सिंह ‘‘लाडी‘‘ परिवार द्वारा पिछले दस वर्षों से यह सराहनीय कार्य करते हुए अब तक सात सौं से अधिक जोड़ों के विवाह करा दिया गया है जिसके क्रम में आज विभिन्न धर्मों के 50 जोड़ों का विवाह कराया गया है। लाडी ने कहा कि ईश्वर की अनुकम्पा से आगे भी इस सामाजिक कार्य के साथी ही शिक्षा सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी निःशुल्क कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी, हरभजन सिंह चीमा, संजीव आर्या, पूर्व विधायक डाॅ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल, यूपी सरकार में राज्य मंत्री बलेदव सिंह ओलख, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।हरेन्द्र सिंह ‘‘लाडी‘‘ परिवार द्वारा पिछले दस वर्षों से यह सराहनीय कार्य करते हुए अब तक सात सौ से अधिक जोड़ों के विवाह करा दिया गया है जिसके क्रम में आज विभिन्न धर्मों के 50 जोड़ों का विवाह कराया गया है। श्री लाडी ने कहा कि ईश्वर की अनुकम्पा से आगे भी इस सामाजिक कार्य के साथी ही शिक्षा सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी निःशुल्क कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी, हरभजन सिंह चीमा, संजीव आर्या, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, यूपी सरकार में राज्य मंत्री बलेदव सिंह ओलख, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment