Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



चारधाम यात्रा शुरू होने के पहले सभी कार्य हो पूर्ण : सीएस

CS

देहरादून | चारधाम यात्रा शुरू होने के पहले केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के सभी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। भारी बर्फबारी के बावजूद विषम परिस्थितियों में केदारनाथ में निम, लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। दिसम्बर के महीने में भी कार्य हो रहा है। केदारनाथ में कार्य हो सकता है तो बदरीनाथ में क्यों नहीं हो सकता। मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह मंगलवार को सचिवालय में स्टेट गंगा कमेटी के बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कार्यदायी संस्था को परियोजना समय से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य दिया। बैठक में बताया गया कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत म्यूनिसिपल सीवरेज की 21 परियोजनाओं में 18 का कार्य एवार्ड कर दिया गया है। इनमें से 12 परियोजनाओं पर कार्य भी शुरू हो गया है। बताया गया कि हरिद्वार में चंडीघाट का विकास किया जा रहा है। 11 स्नान घाट और 10 क्रेमेशन घाट बेपकास, 9 स्नान घाट और 11 क्रेमेशन घाट सिंचाई विभाग द्वारा बनाये जा रहे हैं। इसके अलावा वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण, इको पार्क, नर्सरी आदि विकसित किये जायेंगे। बताया गया कि हरिद्वार में 18 एमएलडी का एसटीपी अहबाब नगर में, त्रिवेणी घाट में सीवरेज योजना, तपोवन में 3.5 एमएलडी एसटीपी, देव प्रयाग में 1.4 एमएलडी एसटीपी, जोशीमठ, गोपेश्वर, देवप्रयाग में डायवर्जन कार्य, गंगोत्री में एक एमएलडी एसटीपी और बदरीनाथ में डायवर्जन का कार्य पूर्ण हो गया है। देवप्रयाग, उत्तरकाशी और गंगोत्री में मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा 21 अन्य परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। बैठक में बताया गया कि रीवर फ्रंट डेवलपमेंट के अंतर्गत ऋषिकेश से देवप्रयाग तक पौड़ी में फूलचट्टी, रामकुंड, भरत घाट, टिहरी से देवप्रयाग तक 7 घाट, हरिद्वार से राज्य की सीमा तक घाट और क्रेमेशन घाट का निर्माण बेपकास द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा देवप्रयाग से उत्तरकाशी, उत्तरकाशी से मनेरी, रूद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग और कर्णप्रयाग से विष्णु प्रयाग तक कार्य किया जा रहा है।  बताया गया कि 5 क्लस्टर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य काशीपुर, जसपुर, रामनगर, बाजपुर, महुआ खेड़ा, रूड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा, लक्सर, मंगलोर, ऋषिकेश, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, नरेन्द्र नगर, डोईवाला, टिहरी में प्रस्तावित है। बताया गया कि 7 जनपदों हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी में जनपद गंगा समिति का गठन कर मानिटरिंग की जा रही है। बैठक में सचिव पेयजल श्री अरविंद सिंह हंयाकी, परियोजना निदेशक नमामि गंगे राघव लांगर, आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर डाॅ. एएन काजमी, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ हाइड्रोलाजी के वैज्ञानिक डाॅ. ए.के.लोहनी सहित अन्य अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Leave A Comment