Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



मीडिया को एक काउण्टर पर सभी खबरे उपलब्ध हो : सीएम

cm-uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की खबरों का मीडिया को पूरी ब्रीफिंग होनी चाहिए। इसके लिये यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है कि मीडिया को एक काउण्टर पर सभी खबरे उपलब्ध हो। सरकार का उद्देश्य किसी भी खबर को मीडिया से छिपाने का नही है। समस्या यह रहती है कि कभी-कभी बिना आग के भी धुंआ निकलता दिखायी देता है जिससे सरकार एवं मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठते है। सरकार और मीडिया की विश्वसनीयता बनी रहे इसके लिये अविश्वास का माहौल दूर होना चाहिए। मीडिया को पूरी सूचनायें यथा समय उपलब्ध हो, इसके लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मीडिया से किसी भी प्रकार की कोई खबर छिपाना राज्य सरकार का उद्देश्य नही है। उन्होंने कहा कि कभी कभी अखबारों में ऐसे समाचार छप जाते हैं जो बिना किसी वजह के सरकार और मीडिया पर लोगों की विश्वसनीयता को कम करता है। शासकीय अनुदान प्राप्त मदरसों में प्रधानमंत्री की फोटो लगाये जाने के सम्बन्ध में कतिपय मदरसों द्वारा किये जा रहे विरोध के सम्बन्ध में पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसी बड़ी संस्था की फोटो सभी सरकारी व सरकारी अनुदान प्राप्त संस्थाओं में लगाये जाने की व्यवस्था रही है। इस सम्बन्ध में मदरसों को अपनी रूढ़िवादिता तोडनी चाहिए। मदरसा भी एक प्रकार का शिक्षण संस्थान ही है। संस्थानों में प्रधानमंत्री की फोटो लगाये जाने का विरोध किया जाना उचित निर्णय नही कहा जा सकता है। इस प्रकरण को भारतीय नजरिये से देखने में कोई भी आपत्ति नही होनी चाहिए।

Leave A Comment