Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



रेडिमेड वस्त्रों के 670 सेंटर स्थापित किये जायेंगेः सीएम

cm

देेहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में फिक्की द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) के उत्तराखण्ड चैप्टर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिये तीन योजनाएं संचालित की जा रही है। रेडिमेड वस्त्रों के 670 सेंटर स्थापित किये जायेंगे। प्रारम्भिक तौर पर 15 सेंटर स्थापित किये जा रहे है। इन केन्द्रों में कपडो को काटकर कर सिलाई हेतु इन सेंटरों को दिया जाएगा तथा सिलाई के बाद उन्हें वापस लेकर उनकी मार्किटिंग की जाएगी। यह कपड़े बाजार की अपेक्षा सस्ते व टिकाऊ होंगे। इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत होगी । इसी प्रकार महिलाओं के लिये एल.ई.डी. बल्ब व अन्य उपकरण तैयार किया जाएगा जिनका वितरण महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री एरोमैटिक खेती, परम्परागत खेती, शहद पालन जैसे कार्य महिला समूह गठित कर किये जा रहे है। आज प्रदेश के छोटे से जिले में 1000 महिला समूह कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला समूहों को भी 02 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की शुरूआत हरियाणा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी। जिसके आशाजनक परिणाम सामने आये है। उत्तराखण्ड में भी इस दिशा में प्रभावी पहल व जन जागरण का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से पिथौरागढ में जहां 08 माह पूर्व लिंगानुपात 1000 में 813 था, अब वह 914 हो गया है। इससे आने वाले 05 सालो में इसके और बेहतर तसवीर सामने आयेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की सफलता से जुडा है। उन्होंने कहा कि फिक्की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पहल करें। आज राज्य की महिलाये सेना सहित अन्य साहसिक अभियानो का हिस्सा बन रही है। राज्य में भुखमरी जैसी समस्याएं नही है। राज्य की औसत प्रति व्यक्ति आय 1.54 लाख है। यदि यहां की महिलाओं को प्रोत्साहन मिले तो आपसी जन सहयोग से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सफल हो सकती है। फिक्की से मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की कि हमारे पहाड़ की महिलाओं में भी एंटरप्रेन्योरशिप विकसित करने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं। इसलिए अगर किसी उद्यम या स्वरोजगार से महिलाओं को जोड़ा जाता है तो वहां सफलता की गारंटी और भी बढ़ जाती है। हमारा राज्य ऑर्गैनिक खेती का हब बन सकता है। यह बात खुद प्रधानमंत्री मोदी जी भी मान चुके हैं। इसलिए यहां आर्गेनिक खेती और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की प्रोसेसिंग की प्रबल संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण को बचाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्लास्टिक एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके निस्तारण के लिए किल वेस्ट मशीन लगाई जा रही हैं। जिसके माध्यम से एक घण्टे में 100 किलो से 500 किलो तक प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने फिक्की को राज्य सरकार की ओर से अधिकतम सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में महिलाएं छोटे स्तर पर इस कार्य को करती आ रही हैं। आज हमारे राज्य की महिलाएं और बेटियां देशभर में अपना परचम लहरा रही हैं, लेकिन एटरप्रेन्योरशिप के नजरिए से देखों तो तुलनात्मक रूप से वे पीछे नजर आती हैं। इसलिए उनमें स्वावलंबन का भाव जगाना और एक उद्यमी के तौर पर उन्हें स्थापित करने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने महिला सशक्तिकरण के लिए फिक्की लेडीज आॅर्गनाईजेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अभिनेत्री एवं यूनाईटेड नेशन की एनवायरनमेंट ब्राण्ड एम्बेसेडर दिया मिर्जा, फिक्की लेडीज आॅर्गनाईजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वाश्वी भरत राम, एफ.एल.ओ. उत्तराखण्ड चैप्टर की अध्यक्षा शिल्पी आरोड़ा आदि ने भी अपने विचार रखे।

Leave A Comment