Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



हरियाली डेवलपमेंट फाउंडेशन ने की गरीब, अनाथ एवं बेसहारा लोगो की मदद

pahal

देहरादून | मकर संक्राति के पावन पर्व पर हरियाली डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से रिंग रोड जोगीवाला स्थित एक मंदिर में गरीब, अनाथ एवं बेसहारा परिवार के बच्चों को स्वेटर और चाॅकलेट वितरित किये गये। इस अवसर पर कई गरीब बच्चों के साथ ही उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे। हरियाली डेवलपमेंट विगत वर्षाें से सामाजिक कार्यों से जुड़ा है। हरियाली डेवलपमेंट फाउडेशन समाज के सभी मुद्दो को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा जैसे क्षेत्र शामिल है। आज हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आई.टी.बी.पी. से सेवानिवृत्त कमाडेंट डी.एस.पंवार द्वारा उपस्थित बच्चों को स्वेटर वितरित किये गये। साथ ही बच्चों को उपहार स्वरूप चाॅकलेट और मिठाई भी दी। इस अवसर पर पंवार ने कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। समाज के प्रति हम सभी की कुछ न कुछ जिम्मेदारी है, जिसको हमे निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाली फाउण्डेशन द्वारा जो बीड़ा उठाया गया है, उसमें हम सभी उनके साथ है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ड्रीम्स संस्था के महासचिव दीपक नौटियाल ने कहा कि ऐसे छोटे छोटे आयोजन करके ही हम एक कड़ी को दूसरी कड़ी से जोड़ते चले जाते है। समाज के प्रति हमारा क्या दायित्व है, इस प्रकार के कार्यक्रमों से भी पता चलता है। उन्होंने कहा कि हरियाली फाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे कार्य में हम हमारे संस्थान का पूर्ण सहयोग रहेगा। बीपीएल और गरीब परिवार के जो बच्चे कम्प्यूटर शिक्षा ग्रहण करना चाहे, उनके लिए विशेष सुविधा प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंडारी ने कहा कि हमारे एक स्वीटर से कोई अमीर नही हो जाऐगा, लेकिन हम समाज में उन लोगों की हर संभव मदद करना चाहते है जिनके पास पहनने के लिऐ कपड़े तक नही है। उपाध्यक्ष रामचंन्द्र भटट ने कहा कि हमारी संस्था हरियाली डेवलपमेंट फाउण्डेशन जनजागरण का काम कर रहे है, ताकि आम जनमानस अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुधरा रख सके। सचिव नरोतम सिंह नेगी ने कहा कि हमारी संस्था का ध्येय गरीबों की मदद करना है। गीता रावत ने कहा कि हरियाली डेवलपमेंट फाउंडेशन समाज के लिऐ अच्छा काम कर रही है, हमे और आगे काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर फाउण्डेशन से जुड़े सदस्य सविता नेगी, पुष्पा नेगी, ललिता उनियाल, उर्मिला कंडारी, बी.एस.रावत, आई.टी. एक्सपर्ट वीरेश भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment