Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



फेसबुक माध्यम से बजट के लिए लोगों से मांगे सुझाव

uk

देहरादून। वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से लगभग 2 घंटे तक संवाद करके आने वाले वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट के लिए सुझाव मागें, जिसमें लोगों ने अपने सुझाव व शिकायतें मंत्री के सम्मुख रखे। फेसबुक लाईव में लगभग 10,335 लोग जुड़े जिन्होंने मंत्रीजी के समक्ष अपनी बात रखी और 2535 जन शिकायतों के जवाब मंत्री जी ने दिये। शेष शिकायतों का शीघ्र ही संज्ञान लिया जायेगा और उपयुक्त सुझावों के लिए मंत्री जी ने जनता को धन्यवाद दिया। वित्त मंत्री जी का मानना है कि आज का युग सोशल मीडिया का है जिसके माध्यम से जन सामान्य अपनी बात को उच्च अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों तक पहुंचा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंत्री जी ने राज्य की जनता से सीधे संवाद करने के लिए फेसबुक को चुना है। इससे पहले भी मंत्री जी दो बार फेसबुक के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर चुके हैं, जिसमें हजारों लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया। आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मा0 मंत्रीजी ने फेसबुक लाईव पर राज्य की जनता से सीधा संवाद किया और बजट के लिए सुझाव मांगे, जिस पर 10,335 लोगों ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव मंत्रीजी को दिये, जिसके लिए मंत्रीजी ने सुझाव देने वालों को हार्दिक धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि उनके सुझावों पर अमल किया जायेगा। राज्य के सम्पूर्ण विकास के लिए जनता का पूर्ण सहयोग जरूरी है। फेसबुक द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में आने वाली शिकायतों को मंत्री जी ने गंभीरता से लिया एवं तत्काल अधिकारियों से फोन पर बात करके जन समस्याओं के निवारण हेतु उचित दिशानिर्देश दिये। जन संवाद में लोगों ने बजट को जनोन्मुखी बनाये जाने का सुझाव दिया। जनता ने मंत्री जी का ध्यान राज्य की मूलभूत समस्याओं की ओर जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बेरोजगारी, संचार, कृृषि जैसी समस्याओं की ओर दिलाया, जिस पर मंत्रीजी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जायेगा कि राज्य की मूलभूत समस्याओं का निवारण हो और अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच सके। आगामी वर्ष में बेरोजगारी को दूर करने के सम्बन्ध में मा0 मन्त्री जी ने कहा कि सरकार रोजगार उपलब्ध कराने का हर सम्भव प्रयास कर रही है, इसके लिए जल्दी ही रिक्त पदों पर भर्ती शुरू की जायेगी। रोजगार के हर संभव मार्ग तलाशे जा रहे हैं और सरकार के स्तर पर प्रयास किया जा रहा है कि राज्य में बेरोजगारी समाप्त हो और पलायन की गम्भीर समस्या से पहाड़ों को बचाया जा सके। सबको उचित शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और रोजगार जैसी मूलभूत जरूरतों की आपूर्ति की जा सके। मंत्रीजी ने कहा कि लोगों ने चाहा है कि गांव के स्कूलों में शिक्षक हों, अस्पतालों में डाक्टर हों, खेती करने वालों की समस्यायें सुलझाई जाएं और गांव में ही रोजगार सजृृन किया जाय। इन्हीं मुख्य विन्दुओ को आधार बनाकर सरकार कार्य कर रही है और जल्दी ही बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

Leave A Comment