Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



डीएम ईवा ने सुनीं जनसमस्याएं

DM

अल्मोड़ा। सदूरवर्ती तहसील सल्ट की जनसमस्याओं को निस्तारण जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज प्रथम बार विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सीधा संवाद शिकायतकर्ताओं व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सहित शिकायतकर्ताओं ने सल्ट, स्याल्दे, मछोड़ सहित अनेक स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे है साथ ही अनेक पोल बदले जाने है इसके अलावा बिजली के बिल समय≤ पर नही मिल पा रहे है इस पर वहां पर उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक माह कि भीतर सभी समस्याओं का चक्रवार निस्तारण कर दिया जायेगा। इस अवसर पर कूनोली-भूनोला, देवीखान मोटर मार्ग के सम्बन्ध में भी लोगों ने अवश्यक कार्यवाही करने की बात उठायी इस पर उपस्थित अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 ने कहा कि मौके पर पहुॅचकर समस्या का निदान कर दिया जायेगा साथ ही झिमार-भीताकोट सहित अनेक सड़को के बारे में भी आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगली विडियों कान्फ्रेसिंग में शिकायतकर्ता उपस्थित होकर बतायेंगे कि उनके द्वारा कि गयी शिकायत पर क्या-क्या कार्यवाही हुयी। अनेक सड़कों के नाम परिवर्तन सम्बन्धी अनेक मामले जो लंबित है उनकी भी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। झिमार-भीताकोट मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा किया गया था उससे अनेक पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुये थे उसे ठीक कराने की शिकायत भी इस अवसर पर की गयी। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो ंने आश्वस्त किया कि शीध्र इसका निस्तारण कर दिया जायेगा। इस विडियों कान्फ्रेसिंग में जसपुर तल्ला में पेयजल से सम्बन्धित शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को दिये। क्षेत्र पंचायत सदस्य भीताकोट ने अनुसूचित जाति के लोगों को योजनाओं का यथोचित लाभ न मिलने की शिकायत की। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उनकी समस्या का मौके पर ही निदान किया साथ ही अनेक लोगों की वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड लिंक न होने से यह शिकायतें आ रही है उन्होंने कहा कि आधार कार्ड लिंक होने के बाद इसकी पुनावृत्ति नही होगी। यही शिकायत कन्याधन योजना से सम्बन्धित थी जिसमें कु0 कविता, मीनाक्षी, रोशनी को कन्याधन योजना का लाभ नही मिला है उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड लिंक न होने से यह भुगतान नहीं हो पाया है उन्होंने आधार कार्ड उपलब्ध कराने के लिये शिकायतकर्ता से अनुरोध किया। इस अवसर परलक्ष्मीदेवी पत्नी पान सिंह ग्राम बासोट फुलोरी सल्ट का बी0पी0एल0 कार्ड न बनने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि यह प्रक्रिया आॅन लाइन होती है इसको देखने के बाद ही शिकायतकर्ता को अवगत करा दिया जायेगा। शशीखाल पंम्पिंग योजना के बारे में भी अवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने पेयजल निगम को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि पोल बदलने के सम्बन्ध में यदि शीध्र कार्यवाही नही हुयी तो धारा 135 के तहत कार्यवाही करने एवं एफ0आाई0आर करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सल्ट को दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि इस विडियों कान्फ्रेसिंग के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। विडियों कान्फ्रेसिंग में लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थान-स्थान पर नाली व कलमट का निर्माण नहीं किया जा रहा है साथ ही सड़कों में जगह-जगह पैंचवर्क नहीं किया जा रहा है इस पर उपस्थित लो0नि0वि0 ने आश्वस्त किया कि इस कार्य को शीध्र करा दिया जायेगा। इसके अलावा अनेक शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया। जल संस्थान से सम्बन्धित शिकायतों पर अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान ने आश्वस्त किया कि शीध्र ही समस्या का निराकरण कर दिया जायेगा।

 

Leave A Comment