Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

cm

देहरादून | गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भारत को आजादी जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण मिली है, उन्हें देश कभी नहीं भुला पाएगा। स्कूली पाठ्यक्रमों में उनके विषय में पढ़ाया जाता है और राष्ट्रीय दिवस के अवसरों पर उन्हें स्मरण किया जाता है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रवासियों को अपने गाँव अपने प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उड़ान योजना से राज्य के विकास को गति मिलेगी। सड़क, रेल व वायु मार्गों की सुगमता के कारण राज्य मजबूत होगा इससे राज्य मे आवागमन आसान होगा तथा अधिक से अधिक पर्यटक प्रदेश मे आयेंगे। इसे राज्य की भविष्य की तैयारी के रूप में देखा जा सकता है। भविष्य में देश व दुनिया उत्तराखण्ड को स्विटजरलैण्ड के रूप में देखेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री परेड ग्राउण्ड मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम जानी तथा शाॅल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें स्वजल परियोजना द्वारा ‘‘स्वस्थ भारत का स्वच्छ गांव‘‘ पर आधारित, एसडीआरएफ द्वारा ‘‘आपका आगमन हमारा सौभाग्य, आपकी सुरक्षा-हमारा ध्येय‘‘, विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘पढ़ेगा उत्तराखण्ड तो बढ़ेगा उत्तराखण्ड‘‘, वन विभाग द्वारा ‘‘मृदा एवं जल संरक्षण‘‘, एम.डी.डी.ए. द्वारा ‘‘सबके लिये आवास (शहरी)‘‘ एवं ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ‘‘ग्राम विकास से ग्राम समृद्धि‘‘ पर आधारित झांकी निकाली गई। इन झांकियों में उद्यान, उद्योग व एस.डी.आर.एफ की झांकियों का क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवन्तता प्रदान की। इस बार कार्यक्रम स्थल पर हेलीकाॅप्टर द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में मेयर (महापौर) देहरादून विनोद चमोली, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डी.जी.पी. अनिल रतूडी सहित पुलिस तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि, नागरिक/जनसामान्य भी उपस्थित थे।

Leave A Comment