Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



मुख्य सचिव केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

cs-uk

केदारनाथ | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने चल रहे निर्माण कार्यों पर संतोष जताया। मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम से लिंचैली तक पैदल चलकर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण किए जाये, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। केदारनाथ धाम में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंदिर से संगम स्थल तब बन रहे नये मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोनिवि को हिदायत दी कि इस मार्ग पर पत्थरों से किये जाने वाले कार्य समय से पूर्ण किये जाए। इसके लिए स्थानीय कारीगर या मजदूरों को भी इस कार्य में शामिल किया जाए, ताकि जल्द से जल्द रास्ता तैयार हो सके। सिंचाई विभाग के कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने विभागीय अभियंता को निर्देशित किया कि घाट निर्माण व बाढ सुरक्षा के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिक से अधिक मजदूरों को काम पर लगाया जाये। कहा कि बर्फवारी होने पर कार्य बाधित हो रहे हैं, ऐसे में साफ मौसम के दौरान अधिक से अधिक कार्य पूर्ण कर लिये जाय। मुख्य सचिव ने श्री केदारनाथ मंदिर के पीछे किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निम को तत्काल मंदिर के पीछे लैंडस्केपिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि ब्रहम कमल और ब्लू पाॅपी की प्रजाति के पौधों का बगीचा तैयार किया जाय, जो श्रद्वालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र भी रहेगा। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने एमआई-26 हेलीपैड से संगम तक पैदल मार्ग का निरीक्षण कर निम एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में यात्रा शुरू होने से पूर्व मार्ग को तैयार कर लिया जाये। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तीर्थ पुरोहितों के घरों की मरम्मत आगामी माह मई तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही तीर्थ पुरोहितों के जिन दो घरों के अग्र भाग का निर्माण पहाडी शैली के पत्थरों से किया जाना है, उस कार्य को भी अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जाये। मुख्य सचिव ने श्री केदारनाथ में कार्यों के निरीक्षण के बाद लिंनचैली तक पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और जिन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त है, उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम और सुरक्षित हो यही सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए धाम में पुनर्निर्माण कार्य कर रही संस्थाओं को अधिक से अधिक तत्परता से कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर आयुक्त गढवाल दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रहलाद नारायण मीणा, प्रधानाचार्य निम कर्नल अजय कोठियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment