Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



अब दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति युक्त नया परिधान निर्धारित होगी, जानिए खबर

uk

देहरादून | उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में प्रदेश भर के समस्त विश्वविद्यालयों द्वारा दीक्षांत समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं के गणवेश(ड्रेस) में समानता लाने विषयक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश में अवस्थित समस्त विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार उपस्थित थे। बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि दीक्षांत समारोह के दौरान सरकार के समक्ष यह विचार आया, कि दीक्षांत समारोह के लिये ऐसा नया परिधान निर्धारित किया जाये, जिसमें भारतीय संस्कृति परिलक्षित होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड की संस्कृति का समावेश किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भी इस विषय में दिशा निर्देश दिये गये है। इस विचार के आते ही विभिन्न उपक्रमों से ड्रेस डिजाइन तैयार कराये गये। तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों से दीक्षांत समारोह परिधान तैयार कराये गये, जिनमें ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय द्वारा तैयार डिजाइन उपयुक्त पाया गया। ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय द्वारा प्रदर्शित ड्रेस डिजाइन पर उनके द्वारा बनाये गये परिधान को विश्वविद्यालय के सभी कुलपतियों एवं शिक्षा अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन कराये जाने तथा इस सम्बंध में सुझाव लेने हेतु यह बैठक बुलाई गयी है। बैठक में आये सुझावों में ड्रेस डिजाइन में टोपी को उत्तराखण्डी स्टाइल में परिवर्तित करने तथा दीक्षांत समारोह के दौरान वी.आई.पी., विभागाध्यक्षों/एक्जीक्यूटिव आॅफिसर्स एवं छात्रों की तैयार ड्रेस में कुलपतियों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिये गये। उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.रावत ने तैयार परिधान डिजाइन का नेतृत्व करने वाली ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय की डाॅ.ज्योति छाबरा से अपेक्षा की कि वे बैठक में आये सुझावों यथा टोपी का डिजाइन उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में तैयार कराने, टोपी में राज्य पक्षी मोनाल व राज्य पुष्प ब्रह्मकमल को समाविष्ट करते हुए संशोधित परिधान का डिजाइन तैयार करें। तथा इन सब सुझावों को समाविष्ट कर 02-03 दिन में संशोधित डिजाइन उपलब्ध करायें, ताकि उस पर मा.राज्यपाल एवं मा.मुख्यमंत्री की सहमति प्राप्त कर ली जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी 10 दिन के अन्तर्गत दीक्षांत समारोह के परिधान का डिजाइन तैयार कर लिया जायेगा। तथा इसका सर्वप्रथम उपयोग इसी माह फरवरी में होने वाले मेडिकल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय द्वारा तैयार परिधान में भारतीय संस्कृति के साथ राज्य पुष्प ब्रह्मकमल, राज्य पक्षी मोनाल, गढवाल राईफल एवं कुमांऊ रेजीमेंट के ड्रेस के रंग को भी समाविष्ट किया गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डाॅ.रणवीर सिंह, कुलपति मेडिकल विश्वविद्यालय प्रो.एच.एस.धामी, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.यू.एस.रावत, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ.विजय धसमाना, ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.संजय जसोला, निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ.सविता मोहन, एडवाईजर रूसा श्री के.डी.पुरोहित, गुरू राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.पी.सी.ध्यानी सहित विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शामिल थे।

Leave A Comment