Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



स्थानान्तरण में पारदर्शिता लाने हेतु मजबूत ट्रांसफर एक्ट लाया :सीएम

UK-CM

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाऊस में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि के अवसर पर समर्पण दिवस कार्यक्रम में ‘आजीवन सहयोग निधि’ समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिछले 11 माह में राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से सड़क, एयर कनेक्टिविटी, रेल, स्वास्थ्य एवं कृषि के क्षेत्र में पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाये हैं। स्थानान्तरण में पारदर्शिता लाने हेतु मजबूत ट्रांसफर एक्ट लाया गया है। सचिवालय से ब्लाॅक स्तर तक बाॅयोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की है। सेवा के अधिकार कानून के तहत 162 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं। अब सेवा के अधिकार कानून के तहत 312 सेवाएं शामिल की गई हैं। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला, तहसील एवं ब्लाॅक दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश 288 करोड़ के घाटे में चल रहा था, पिछले 10 माह में 188 करोड़ रूपये के राजस्व घाटे को कम किया गया है। परिवहन विभाग के राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 110 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है। प्रदेश में खनन के क्षेत्र में ई-नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है। जिससे राजस्व में 27.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ऊधम सिंह नगर के एन.एच.74 मुआवजा वितरण प्रकरण में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जहां पर थाना विविध निधि के तहत पुलिस थानों को उनके नियमित कार्यों के निर्वहन के लिए विशेष धनराशि की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 156 थानों को कुल 03 करोड़ रूपये की धनराशि दी गई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत अभी तक सवा लाख लघु एवं सीमांत किसानों को मात्र 02 प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रूपये तक का ऋण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आॅर्गनिक हर्बल स्टेट बनाने हेतु राज्य के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री से 1500 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है। दुग्ध संघों को 04 रूपये प्रति लीटर दूध पर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। कृषि यंत्रीकरण के लिए फार्म मशीनरी बैंकों की संख्या 70 से बढ़ाकर 370 की गई है। प्रत्येक मशीनरी बैंक के लिए 10 लाख रूपये का प्राविधान किया गया है। सहकारी समितियों को 2600 करोड़ रूपये की स्वीकृति केन्द्र सरकार से राज्य को मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए 13 डिस्ट्रिक 13 न्यू डेस्टिनेशन पर कार्य किया जा रहा है। ऋषिकेश में आईडीपीएल की 900 एकड़ लैण्ड पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर के लिए केन्द्र सरकार से सहमति मिल गई है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए सभी 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन ग्रोथ सेंटरों में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जायेगा। महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खुले में शौच से मुक्त होने वाला उत्तराखण्ड चैथा राज्य है। मार्च, 2018 तक सभी 92 शहरी निकायों को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश के 87 शहरी निकाय ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। 570 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु भारतमाला परियोजना के तहत राज्य को 13 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है। उड़ान योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 27 हैलीपैड सस्ती हवाई सेवाओं से जुड़ेंगे।

Leave A Comment