Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



सुद्धोवाला के 461 स्कूलों से अक्षय पात्र योजना प्रारम्भ

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुद्धोवाला, देहरादून में द हंस फाउण्डेशन एवं अक्षय पात्र फाउण्डेशन के समन्वय से मध्याह्न भोजन योजना हेतु केन्द्रीकृत किचन प्रणाली के भवन हेतु भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अक्षय पात्र संस्था की यह बहुत अच्छी योजना है। बच्चों एवं उनके परिवारों पर इस योजना के बहुआयामी प्रभाव पड़ेगें। यदि बच्चों को पौष्टिक, स्वच्छ एवं आहार मिलेगा तो उनके स्वास्थ्य पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सहयोग देने पर माता मंगला एवं हंस फाउण्डेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज इस केन्द्रीकृत किचन की सुद्धोवाला से भूमि पूजन से शुरूआत की जा रही है। 04 यूनिट से इसका प्रारम्भ किया जा रहा है। माता मंगला जी ने इसके लिए 44 करोड़ रूपये दान दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना को आगे भी आवश्यकतानुसार बढ़ाया जायेगा। इस योजना को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र संस्था निःस्वार्थ भाव से इस योजना पर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन भी वितरित किया। अक्षय पात्र योजना से प्रदेश के सात स्थानों सुद्धोवाला,डोईवाला, हरिद्वार, रूड़की, काशीपुर, गदरपुर, सितारगंज के कुल 3729 विद्यालयों के 03 लाख 58 हजार छात्र-छात्राओं को मध्याहन भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। सुद्धोवाला के 461 स्कूलों से अक्षय पात्र योजना प्रारम्भ की जा रही है, इससे लगभग 26 हजार विद्यार्थियों को मध्याहन भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। मध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत केन्द्रीयकृत किचन प्रणाली को लागू किया जा रहा है जिसमें अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा केन्द्रीयकृत किचन के माध्यम से मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जायेगी। इस हेतु राज्य सरकार द्वारा अक्षय पात्र फाउण्डेशन को दो से ढ़ाई एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। द हंस फाउण्डेशन द्वारा केन्द्रीयकृत किचन निर्माण कार्य में वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।  हंस फाउण्डेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि अक्षय पात्र की इस मध्याहन भोजन योजना में बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार 40 मिनट के अन्दर स्कूलों में पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि पर इस योजना के शुरू होने के बाद स्कूली छात्रों को उच्च गुणवत्ता का आहार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि अभी उत्तराखण्ड के 07 स्थानों पर इस केन्द्रीकृत किचन की योजना है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, मुन्ना सिंह चौहान , गणेश जोशी, हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, पूर्व सांसद बलराज पासी, शिक्षा सचिव डाॅ भूपेन्द्र कौर औलख, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, अक्षय पात्र फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष चंचला पति दास आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment