Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दो हजार चाय बागान श्रमिक बेरोजगारी की कगार पर

भले ही राज्य सरकार रोजगार मुहैया कराने और पलायन रोकने के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सरकार की अनदेखी के चलते दो हजार चाय बागान श्रमिक बेरोजगारी की कगार पर है। श्रमिकों ने कई बार इस संबंध में  शासन-प्रशासन के नुमाइंदों को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इससे गुस्साए श्रमिकों ने अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तराखंड चाय बागान श्रमिक संघ की कौसानी चाय फैक्ट्री में बैठक हुई। इस दौरान केएस खत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों की मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। जिलाधिकारी से लेकर स्थानीय विधायक को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। श्रमिकों ने चाय बागान की दुर्दशा सुधारने, चाय बागान वैज्ञानिक और निदेशक की तैनाती करने, मनमाने तरीके से श्रमिकों की वेतन कटौती, ईपीएफ काटने, चाय बागानों की उत्पादकता कम होने के कारण जमीन मालिकों को लीज का 2014 से भुगतान ना होने आदि समस्याओं के निराकरण की मांग की है। समाजसेवी लीलाधर पांडे ने कहा कि श्रमिकों के हितों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस श्रमिक की मेहनत से चाय बोर्ड चल रहा है वो ही अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने उच्च स्तर के अधिकारियों पर श्रमिकों का शोषण करने का आरोप लगाया।  उनका कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कोर्ट की शरण ली जाएगी। श्रमिक चंदन सिंह भंडारी ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी, लेकिन पूर्ण जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गर्इ तो धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave A Comment